फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ponds overflowed Due to heavy rains in Agra streets and roads were all flooded with water

Agra Weather: मूसलाधार बारिश से तालाब ओवरफ्लो, गलियां... सड़कें सभी पानी से लबालब; घरों में घुसा पानी

Wed, 04 Sep 2024 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

आगरा में मूलाधार बारिश से तालाब ओवरफ्लो हो गए। गलियां और सड़कें सभी पानी से लबालब हो गईं। पानी घरों में घुस गया। घरों में रखा खाने-पीने का सामान खराब हो गया। 

विज्ञापन
ponds overflowed Due to heavy rains in Agra streets and roads were all flooded with water
Agra Weather: मूसलाधार बारिश से तालाब ओवरफ्लो, गलियां... सड़कें सभी पानी से लबालब - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। आधा दर्जन गांवों में तालाब ओवरफ्लो हो गए। गांव की गली-गली पानी से लबालब हो गईं। पानी घरों में घुस गया। इससे घर में रखा खाने पीने का रखा सामान तक खराब हो गया। लोग गंदे पानी में हिलकर निकलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की रात आगरा में मूसलाधार बारिश हुई। इससे विकासखंड फतेहाबाद के गांव अहीरपुरा नगरचंद में तालाब ओवरफ्लो हो गए। पूरे गांव जलमग्न हो गया। पानी घरों में भर गया। इससे खाने पीने का सामान खराब हो गया। गलियों और सड़कों पर पानी भरे होने से लोग घरों में कैद हैं। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पूर्व नाला बनाया गया था। नाला पूरा गिर गया। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं पोखरिया गांव में पोखर का पानी ओवरफ्लो होकर दर्जनों घरों में घुस गया। इससे लोग घरों में कैद हैं। पोखरिया गांव में पोखर के पानी से आई सीलन के कारण कई मकान गिर चुके हैं।
 

इसके अलावा थाना डौकी क्षेत्र के नगला इंदर व नगला अमान में तेज बारिश के चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर गांव की गलियों सहित घरों में पानी घुस गया है। नगला अमान में बने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण के सामने भी पानी भर गया है। इससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन

गांव नगला इंदर में दर्जनों घरों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। घरों में रख खाने पीने के सामान खराब हो गए हैं। लोग घरों में कैद हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान व कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन तालाब की आज तक खुदाई नहीं हुई। इसके चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है। गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। 
 

इसके आलावा विकासखंड फतेहाबाद के कछपुरा गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर आ गया है। इससे स्कूली बच्चे व राहगीरों को गंदे पानी में होकर निकलना पड़ रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed