{"_id":"5a09b9394f1c1bd7538bd1ae","slug":"polythene-and-waste-material-found-in-body-of-cow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाय के पेट से निकली 60 किलो पॉलिथीन, कपड़े के टुकड़े और ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के पेट से निकली 60 किलो पॉलिथीन, कपड़े के टुकड़े और ये सब
ब्यूरो/अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
कचरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कोसीकलां में सोमवार को एक गाय का आपरेशन करके उसके पेट से 60 किलो पॉलिथीन निकाली गई है। पेट में पॉलिथीन जमा हो जाने के कारण गाय ने चारा खाना बंद कर दिया था। आपरेशन के बाद गाय पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है।
बता दें कि कोसीकलां के गोसेवा धाम अस्पताल में पलवल निवासी गजेंद्र ने अपनी गाय को भर्ती करवाया था। गजेंद्र ने चिकित्सकों को बताया था कि उनकी गाय पिछले कई दिनों से चारा नहीं खा रही है। लगातार कमजोर भी होती जा रही है।
डाक्टरों ने गाय के पेट का एक्सरे कराया तो पेट में पॉलिथीन का कचरा नजर आया। डाक्टरों ने गजेंद्र को बताया कि गाय का आपरेशन करना पड़ेगा। जैसे ही डाक्टरों ने गाय के पेट का आपरेशन किया तो पेट में पॉलिथीन भरी मिली।

गाय पूरी तरह से स्वस्थ
जब पेट से निकाली गई पॉलिथीन का वजन कराया गया तो 60 किलोग्राम था। पॉलिथीन के साथ ही लोहे की कील, बोतलों के ढक्कन, कपड़े के टुकड़े तक मिले हैं। गाय की आंतों से भी पॉलिथीन चिपकी हुई थी। डाक्टरों ने आपरेशन करके कूड़ा बाहर निकाला।
आपरेशन के बाद गाय पूरी तरह से स्वस्थ है और चारा खा रही है। गजेंद्र ने बताया कि पिछले करीब दस दिनों से उनकी गाय का वजन गिर रहा था। उसने चारा खाना पूरी तरह से बंद कर दिया था। पशु चिकित्सकों ने उसे दवाई भी दी लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

कृष्ण की नगरी पॉलिथीन से मर रहीं गायें
पॉलिथीन का बढ़ता प्रयोग गायों के लिए सबसे ज्यादा खतरा बन रहा है। पॉलिथीन खाने से गायों की मौत हो रही है। हर महीने दस से बीस गायों की मौत हो जा रही है। लेकिन पॉलिथीन का प्रयोग फिर भी रुक नहीं पा रहा है।
वेटरनेरी के चिकित्सक डा. रामसागर का कहना है कि पॉलिथीन खाने से गाय के पेट में जमाव हो जाता है। भूख लगनी बंद हो जाती है। गैस बनने लगती है। इससे गाय की मौत हो जाती है।
कामधेनु गोमाता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास महाराज का कहना है कि गाय के लिए पॉलिथीन सबसे खतरनाक है। गोपालकों को चाहिए कि वह गायों को खुला न छोड़ें। श्रीपाद गऊशाला के सेवक बाबा दामोदरदास का कहना है कि पॉलिथीन पर तत्काल रोक लगाएं। लोग भी गायों का खुला न छोड़ें।