फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polytechnic student body found on railway line in agra

आगरा: रेलवे लाइन पर मिला पॉलीटेक्निक के छात्र का शव, बलिया का रहने वाला था मृतक

Mon, 22 Nov 2021 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

आगरा में बलिया के रहने वाले छात्र की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। छात्र यहां स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे हादसा मान रही है। 

विज्ञापन
Polytechnic student body found on railway line in agra
गौरव का शव देखकर बिलख पड़ा भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस पॉलीटेक्निक कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव (18) का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और परिजनों को सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में ही अंतिम संस्कार किया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया छात्र की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
गौरव बलिया के थाना बैनिया स्थित मिसिर की मठिया का रहने वाला था। उसके पिता गुप्तेश्वर मिश्रा परचून की दुकान चलाते हैं। उसका छोटा भाई गुंजन है। वह बिचपुरी स्थित आरबीएस पालीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था। शनिवार सुबह तकरीबन नौ बजे उसकी लाश बिचपुरी में कॉलेज मैदान के निकट रेलवे लाइन के पास पड़ी मिली। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


चौकी के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कपड़ों की तलाशी में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से शिनाख्त होने पर कॉलेज प्रबंधन और परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि गौरव दो नवंबर को घर आया था। छठ पूजा की सुबह दिल्ली गया। एक दिन बाद वह आगरा के लिए आ गया। तब से हॉस्टल में ही रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने की कहकर हॉस्टल से निकला : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य डा. एमएस चौहान ने बताया कि छात्र गौरव दिवाली पर घर गया था। छुट्टी मनाने के बाद आया था। शुक्रवार को प्रकाश पर्व पर छुट्टी थी। दूसरे दिन शनिवार और रविवार था। इस कारण वो शनिवार दोपहर को तीन बजे साथी छात्रों और हास्टल के गार्ड से घर जाने की कहकर निकला था। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह किसी को भी नहीं पता है। उसके पिता और भाई सहित 10-12 रिश्तेदार आगरा आए थे। उन्होंने ही अंतिम संस्कार कराया। गौरव पढ़ने में काफी होशियार था।

सवाल : कैसे हुआ हादसा
बताया गया है कि पॉलीटेक्निक छात्र गौरव हॉस्टल से घर जाने की कहकर निकला था। उसका शव कॉलेज मैदान के पास ही रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। उसके साथ क्या हुआ? यह पुलिस पता कर रही है। 

बिचपुरी चौकी के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि छात्र के पास रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत की आशंका है। अगर, वो ट्रेन की चपेट में आया तो हादसा कैसे हुआ, यह पता किया जा रहा है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट मिलने पर मौत की सही वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।

बिलखने लगे पिता और भाई
शनिवार को पुलिस ने परिजनों को गौरव की मौत की जानकारी फोन से दी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। मां पुष्पा देवी बेसुध हो गईं। वहीं पिता गुप्तेश्वर मिश्रा और भाई गुंजन आगरा के लिए अन्य रिश्तेदारों के साथ चल दिए। 

रविवार दोपहर ढाई बजे पोस्टमार्टम हाउस पर आते ही पिता और भाई फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें रिश्तेदारों ने किसी तरह संभाला। पिता का कहना था कि बेटा इंजीनियर बनना चाहता था। वह सपना पूरा होने से पहले ही दुनिया छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed