फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pollution news of kasganj

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मापन यंत्रों से परखी जाएगी कासगंज की आवोहवा

Fri, 12 Mar 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
pollution news of kasganj
कासगंज। कासगंज की आबोहवा अब सिर्फ इंटरनेट के भरोसे नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर भी इस हवा की गुणवत्ता परखी जा सकेगी। मापन यंत्रों से गुणवत्ता परखने के लिए परीक्षण टीमों की जिले में स्थायी तैनाती के लिए क्षेत्रीय कार्यालय ने संस्तुति कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में वायु प्रदूषण मापने के लिए कोई भी मापन यंत्र नहीं लगा हुआ है। आगरा के टॉवर से ही कासगंज के प्रदूषण की सेटेलाइट के जरिए निगरानी होती है और फिर इंटरनेट पर कासगंज का वायु गुणवत्ता सूचकांक देखा जा सकता है। जिले में बार-बार वायु प्रदूषण असंतुलित हो रहा है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गंभीर हो गया है। हालांकि यहां टॉवर लगाने की कोई योजना नहीं है लेकिन कासगंज के लिए विशेषज्ञों की स्थायी टीम बनाने के लिए तैयारी की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शासन को प्रस्ताव भेजा है कि विशेषज्ञों की टीमें बनाई जाएं और समय-समय पर यूनिवर्सिटी के शोध विद्यार्थियों के साथ कासगंज में मापन यंत्रों से प्रदूषण की जांच कराई जाए। यह संस्तुति शासन को की गई है।
विज्ञापन

जल प्रदूषण की जांच को भी संजीदगी
जहां एक ओर वायु गुणवत्ता सूचकांक की सटीक जानकारी रखने के लिए मापन यंत्रों से जांच कराए जाने की तैयारी की गई है। वहीं जल प्रदूषण को लेकर भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संजीदगी दिखाई है। काली नदी और अन्य आर्द्र क्षेत्रों में पानी के परीक्षण के लिए भी स्थायी टीमें गठित करने की संस्तुति की गई है हालांकि अभी तक अलीगढ़ कार्यालय से टीम पानी की जांच के लिए आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- कासगंज में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए कोई टॉवर नहीं है। सिर्फ इंटरनेट से ही गुणवत्ता सूचकांक देखा जाता है, लेकिन अब समय-समय पर मापन यंत्रों से वायु गुणवत्ता की जांच के लिए स्थायी टीमें गठित करने की संस्तुति का प्रस्ताव भेजा गया है। - रामगोपाल, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed