{"_id":"60bc4c0e5f0cda71e75ed6b9","slug":"pollution-in-agra-news-agra-air-quality-index-aqi-improved-in-dayalbagh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दयालबाग, चीलघर, मीरा हुसैनी चौराहे पर रही सबसे अच्छी हवा, संजय प्लेस में प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दयालबाग, चीलघर, मीरा हुसैनी चौराहे पर रही सबसे अच्छी हवा, संजय प्लेस में प्रदूषण
Sun, 06 Jun 2021 09:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:46 AM IST
सार
विश्व पर्यावरण दिवस पर दयालबाग के पास मनोहरपुर, चीलघर, मीरा हुसैनी चौराहे पर हवा सबसे बेहतर रही। फतेहाबाद रोड, पश्चिमपुरी, लोहामंडी, जगदीशपुरा, बोदला और शाहगंज में खोदाई के कारण धूल के कारण सामान्य से ज्यादा रहे।
विज्ञापन
एमजी रोड आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शनिवार को संजय प्लेस से कम प्रदूषण दयालबाग में रहा, जहां हरियाली ज्यादा है। संजय प्लेस में सुबह 9 से 11 बजे के बीच और शाम को 4 से 5 बजे के बीच सूक्ष्म और धूल के कण ज्यादा दर्ज किए गए। हवा में पीएम-2.5 और धूल कणों की समस्या अधिक है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत लगाए पर्यावरण सेंसर इसी के आधार पर प्रदूषण का आकलन करते हैं। इन पर्यावरण सेंसर और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाए गए ऑटोमेटिक स्टेशनों से मिले आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को शहर में दयालबाग, छावनी क्षेत्र, बिजलीघर के पास चीलघर पर हवा की गुणवत्ता बेहतर रही।
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मनोहरपुर में भी ऑटोमेटिक स्टेशन की शुरुआत कर दी। यहां की हवा संजय प्लेस से बेहतर है। संजय प्लेस में एक्यूआई 102 दर्ज किया गया तो मनोहरपुर में एक्यूआई 96 निकला। संजय प्लेस में धूल कणों की मात्रा अधिक थी। अन्य प्रदूषण कारक तत्वों की मात्रा मानक से कम रही।
विज्ञापन
जगह पीएम-2.5 कण
चीलघर 22
मीरा हुसैनी चौराहा 36
मनोहरपुर 39
तहसील चौराहा 49
शनिवार को ऐसी रही स्थिति
तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
पीएम 2.5 कण 20 39 63
पीएम 10 कण 51 96 143
नाइट्रोजन डाइक्साइड 2 8 13
सल्फर डाइक्साइड 4 5 6
कार्बन मोनोक्साइड 11 15 28
ओजोन 2 32 83
चीलघर 22
मीरा हुसैनी चौराहा 36
मनोहरपुर 39
तहसील चौराहा 49
शनिवार को ऐसी रही स्थिति
तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
पीएम 2.5 कण 20 39 63
पीएम 10 कण 51 96 143
नाइट्रोजन डाइक्साइड 2 8 13
सल्फर डाइक्साइड 4 5 6
कार्बन मोनोक्साइड 11 15 28
ओजोन 2 32 83
एक्यूआई में होता रहा है उतारचढ़ाव
बीते साल लॉकडाउन खुलने के बाद भी पर्यावरण दिवस पर हवा की गुणवत्ता बेहतर थी, लेकिन इस बार पर्यावरण दिवस पर बीते साल के मुकाबले हवा की गुणवत्ता खराब रही। पिछले साल कोराना के कारण मार्च से 30 मई तक चले लॉकडाउन के बाद प्रकृति ने अच्छी हवा का तोहफा दिया था।
इस बार लॉकडाउन का पालन कम होने और वाहनों की संख्या सड़क पर ज्यादा होने के साथ खोदाई के बाद उठती धूल से एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया। पर्यावरण दिवस पर शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एयर क्वालिटी इंडेक्स जारी किया, जिसमें आगरा का एक्यूआई 102 रहा। इसमें पीएम कणों की मात्रा सामान्य से दो गुना तक ज्यादा रही।
पर्यावरण दिवस पर ऐसी रही है आगरा की हवा
साल एक्यूआई
2021 102
2020 47
2019 52
2018 112
2017 54
2016 220