फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polling booths echo with names of deceased, absent, and transferred voters

Agra News: पोलिंग बूथों पर गूंजे मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम

Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Polling booths echo with names of deceased, absent, and transferred voters
पोलिंग बूथ पर विलोपित मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाते बीएलओ स्त्रोत सूचना विभाग
आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। 6 फरवरी तक सूची में नाम जुड़वाने और 27 फरवरी तक नोटिस का जवाब देने का मौका है। रविवार को सभी पोलिंग बूथों पर विशेष अभियान चला। बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) ने मृतक, अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन


नौ विधान सभा क्षेत्र में 36 लाख मतदाता थे। एसआईआर के बाद 8.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। 3.25 लाख मतदाताओं का रिकार्ड 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा। जिनके नाम सूची से कटे हैं, उनमें तीन लाख अनुपस्थित और तीन लाख स्थानांतरित मतदाता हैं। एक लाख मतदाता डुप्लीकेट और एक लाख से अधिक मृतक हैं। बड़ी संख्या में इनमें ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनके गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाने के कारण नाम कट गए। ऐसे मतदाताओं के लिए 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। ऐसे में फॉर्म 6 भरकर मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं। रविवार को सुबह 10 बजे से बूथों पर बीएलओ पहुंच गए।
विज्ञापन

शाम 5 बजे तक विशेष अभियान के तहत फॉर्म 6, 7 और 8 जमा हुए। एसआईआर के बूथों की संख्या 3,696 से बढ़कर 3,932 हो गई है। सभी बूथों पर बीएलओ ने भाग संख्या वार विलोपित मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई। उन मतदाताओं के नाम पुकारे गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए मतदाताओं को 50 दिन का समय मिला है। 27 फरवरी तक जवाव में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं। छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed