{"_id":"5e2881cb8ebc3e4ae765bab1","slug":"political-prspa-shivpal-yadav-mainpuri-news-agr4260588195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन कर विधानसभा के सियासी रण में उतरेगी शिवपाल यादव की प्रसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन कर विधानसभा के सियासी रण में उतरेगी शिवपाल यादव की प्रसपा
22एमएनपी-19- मदार दरबाजे पर उर्स के कार्यक्रम में मौजूद प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह या?
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
मैनपुरी। निजी कार्यक्रम में बुधवार को शामिल होने आए प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने एक फिर से गठबंधन की सियासत को हवा दे दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा गठबंधन के साथ ही मैदान में दो-दो हाथ करेगी। मुलायम सिंह यादव की सियासी जन्मभूमि पर उनके इस बयान के बाद फिर से अटकलों का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन
बड़ी नगरिया में आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा हर वर्ग के साथ खड़ी है। जो भी जनता के हित को लेकर उनके साथ आएगा, वे उसी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भले ही उन्होंने सपा के साथ गठबंधन की बात नहीं की, लेकिन कहीं न कहीं ये एक इशारा जरूर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने के लिए कहा। सीएए पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने गलत निर्णय लिया है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है, यहां हर धर्म के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। यहां उन्होंने कुछ लोगों को प्रसपा की सदस्यता भी दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद वे मदार दरवाजा स्थित खानकाहे अफजलिया पर चल रहे उर्स के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के लोगों के साथ चर्चा की। प्रसपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे एडवोकेट, जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, आजम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।