{"_id":"5fef5e438ebc3e3eac38fe81","slug":"political-mainpuri-news-agr474544783","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन अवधि का व्यापारियों का बिजली बिल माफ करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन अवधि का व्यापारियों का बिजली बिल माफ करें
विज्ञापन
नवीन मंडी में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल जनपदीय पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने शुक्रवार को नवीन मंडी में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा लॉकडाउन अवधि का व्यापारियों का बिजली बिल माफ किया जाए। चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जाए। व्यापारियों केे खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट में पुलिस से फाइनल रिपोर्ट लिखवाई जाए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने शुक्रवार को व्यापारियों से कहा संगठन व्यापारियों के हित में हर स्तर पर संघर्ष करेगा। सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जरूरत पडने पर आंदोलन भी किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को दिए गए ज्ञापनों पर सरकार ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव यादव पूर्व चेयरमैन ने कहा व्यापारियों की सीसी लिमिट का तीन महीने का ब्याज, निकाय क्षेत्रों में गृहकर माफ किया जाना चाहिए। नवीन मंडी स्थल के अंदर कारोबार करने वाले व्यापारियों से मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। इस मौके पर पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, पप्पू राजपूत, प्रवेश गुप्ता, अबधेश गुप्ता, धीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।