फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political

दिल्ली कूच कर रहे रालोद नेता गिरफ्तार, छोड़े

Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
political
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच को लेकर रालोद नेताओं एवं पुलिस के बीच जोर आजमाइश होती रही। दोपहर में रालोद नेता कार्यकर्ता सहित अनाज मंडी में एकत्रित हुए तो भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शाम को रालोद नेता जैसे ही मंच से उतरकर राजमार्ग की ओर बढ़े पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रालोद ने बृहस्पतिवार को सुबह दिल्ली कूच का कार्यकम तय किया था। जिसके तहत पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां, जगदीश सुपानियां, ठा. अतुल सिसौदिया लवी, जगपाल चौधरी, कुंवरचंद रावत आदि कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि संबोधन के दौरान ही पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक प्रदर्शन की बात कही। बावजूद इसके भारी भरकम पुलिस प्रशासन के इंतजाम किए गए थे। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, सीओ जितेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार, एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य सर्किल के फोर्स, पीएसी सहित मंडी में डटे रहे। शाम को चार बजे जैसे ही रालोद नेता मंच से उतरकर राजमार्ग की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भाजपा किसान विरोधी, काले कानूनों को ले वापस : तेजपाल सिंह
कोसीकलां। अनाज मंडी में प्रदर्शनकारी किसान समर्थन में दिल्ली जाने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि किसानों पर तीन कृषि कानूनों को थोपकर उनको बर्बाद करने की साजिश की गई है। तीनों काले कानूनों को सरकार वापस ले और किसान हित में कानून बनाकर लागू करें। जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों के भाव नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश सुपानियां ने कहा कि कहा कि किसान किसी भी कीमत पर उत्पीड़न और मनमानी सहने को तैयार नहीं है। ठा. अतुल सिसौदिया ने कहा कि किसान केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अब खड़ा हो गया है। रालोद नेता जगपाल चौधरी एवं कुंवरचंद रावत ने कहा कि किसानों के समर्थन के लिए रालोद हर कदम उठाएगा। इस दौरान विवेक देशवाल, रामवीर सिंह भरंगर, राजपाल भरंगर, लेखराज सुपानियां, देवेंद्र खरौट, करन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed