फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, election

पचोखरा को मिला नया प्रधान, केहरी सिंह जीते

Mon, 08 Jul 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
political, election
टूंडला (फिरोजाबाद)। पचोखरा की ग्राम पंचायत के उपचुनाव में सोमवार को मतगणना हुई। केहरी सिंह अपने प्रतिद्वंदी चंद्रपाल को 1793 मतों से पराजित कर प्रधान बने। समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन

ग्राम पंचालय पचोखरा में ग्राम प्रधान की मौत के बाद शनिवार को उपचुनाव कराया गया था। सोमवार को खंड विकास कार्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से ही ब्लाक में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

प्रत्याशी केहरी सिंह 1793 मतों से आगे निकल गए। एक बार उनका ग्राफ आगे बढ़ा तो बढ़ता गया। सवा बजे करीब मतगणना पूरी हो गई। प्रत्याशी केहरी सिंह को 2882 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी चंद्रपाल सिंह को 1089 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने केहरसिंह को प्रमाण पत्र दिया। समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा विजयी जुलूस निकाला। जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रकाश मौर्य एसडीएम रामहर्ष मौर्य, सीओ डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे।

किस प्रत्याशी को कितने मत मिले
टूंडला। पचोखरा ग्राम पंचायत में कुल 4012 मत पड़े। प्रत्याशी केहरी सिंह को 2882, पचन्द्रपाल सिंह को 1089, रेनू देवी को 22, धर्मेंद्र कुमार को 19 मत मिले। 148 मत निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed