फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, bjp, dupty cm, keshav prasad maaurya

नागरिका कानून के बारे में समझाएंगे डिप्टी सीएम

Thu, 09 Jan 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
political, bjp, dupty cm, keshav prasad maaurya
09एमएनपी-22-घिरोर में बैठक करते भाजपा नेता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11 जनवरी को कार्यकर्ताओं के साथ शहर में पैदल भ्रमण करेंगे। नागरिकता कानून के संबंध में लोगों को जागरूक करने के बाद सहकारी बैंक परिसर में आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के संबंध में सहकारी बैंक में हुई बैठक में रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

सहकारी बैंक परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11 जनवरी को मैनपुरी आएंगे। शहर की प्रमुख सड़कों पर पैदल भ्रमण करने के बाद उप मुख्यमंत्री सहकारी बैंक परिसर में आयोजित सभा में भाग लेंगे। पैदल भ्रमण करने और सभा में वह नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के लिए 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। हर मंडल से 800 से लेकर एक हजार कार्यकर्ता तक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, रमाशंकर तिवारी, अनूप मिश्रा, अनुराग पांडेय, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैदल भ्रमण का यह रहेगा मार्ग
उप मुख्यमंत्री के पैदल भ्रमण का मार्ग भाजपा की जिला इकाई ने तय कर दिया है। पूर्व मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया उप मुख्यमंत्री करहल बाईपास चौराहे से पैदल भ्रमण शुरू करेंगे। करहल रोड़, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, बस स्टैंड होंते हुए सहकारी बैंक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
घिरोर। जैन धर्मशाला में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 11 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सहकारी बैंक परिसर में होने वाली जनसभा की रूपरेखा तैयार की गई। प्रेमसिंह शाक्य, शिवदत्त भदौरिया, अनूप मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, कुरावली चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि घिरोर दिनेश जाटव, मंडल अध्यक्ष दीपक जैन, ओमपाल शाक्य, राजकुमार शाक्य, शिवांश यादव, ज्ञानसिंह शाक्य, पेशकार राजपूत, कमल सिंह शाक्य, राजू वर्मा, संतोष शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed