{"_id":"5883af0d4f1c1b116eefe38f","slug":"political-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी जोश में, दल पड़े ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी जोश में, दल पड़े ठंडे
प्रत्याशी जोश में, दल पड़े ठंडे
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी जोश में, दल पड़े ठंडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नामांकन के पांचवें दिन बसपा और भाजपा के पांच प्रत्याशियों सहित दर्जनभर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चा भरकर खूब जोश दिखाया। मगर, राजनीतिक पार्टियों में उत्साह नजर नहीं आया। दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेता और समर्थकों की संख्या में पिछले दिनों की अपेक्षा कमी दिखी। सबसे ज्यादा दक्षिण विधानसभा सीट के लिए नामांकन हुए।
शनिवार को फतेहपुर सीकरी से बसपा विधायक सूरज पाल, फतेहाबाद सीट के लिए उमेश सैंथिया और दक्षिण सीट के लिए जुल्फिकार अहमद भुट्टो ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सबसे पहले जुल्फिकार अहमद भुट्टो नामांकन के लिए पहुंचे। उनका जुलूस जामा मस्जिद से शुरू हुआ था। मगर, सभी को सदर भट्टी चौराहा पर ही रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी सहित सिर्फ पांच लोगों को प्रवेश दिया। उनके बाद उमेश सैंथिया भी अपने लाव-लश्कर सहित आए थे लेकिन उनके भी समर्थकों को कलेक्ट्रेट से काफी पहले रोक दिया। सूरज पाल के साथ बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना, जोन कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राइन, जोन कोआर्डिनेटर आजाद सिंह आदि नेता तो दिखे लेकिन जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी उदयभान सिंह सांसद चौधरी बाबूलाल और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के साथ पर्चा दाखिल करने आए। वहीं, फतेहाबाद से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र वर्मा के साथ सिर्फ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी पहुंचे। हालांकि नामांकन कक्ष के बाहर सांसद चौधरी बाबूलाल उनका पहले से इंतजार कर रहे थे। वही जितेंद्र वर्मा को पर्चा दाखिल कराने ले गए।
विज्ञापन
एत्मादपुर सीट से आरपीआई के प्रत्याशी मलखान सिंह और दक्षिण से ब्रज क्रांति दल की प्रत्याशी पदमा अग्रवाल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बाह से राम बरन, उत्तर से रेखा, एत्मादपुर से नवीन कुमार और दक्षिण से रेनू सेठी व राम ब्रज यादव ने अपना पर्चा दाखिल किया है।
तीन घंटे में बसपा प्रत्याशी दाखिल पाए पर्चा
बसपा प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में काफी समय लगा। जुल्फिकार अहमद भुट्टो दोपहर लगभग सवा बारह बजे नामांकन करने आए थे। वह अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद ही नामांकन पक्ष से बाहर निकले। वहीं, उमेश सैंथिया भी लगभग 12.45 बजे नामांकन कक्ष में पहुंचे। वह भी तीन घंटे के बाद ही बाहर निकले। सूरजपाल तो चार बजे के बाद ही अपना पर्चा भर कर नामांकन कक्ष से बाहर आए। ब्रज क्रांति दल की पदमा अग्रवाल की नामांकन प्रक्रिया तो साढ़े चार बजे के बाद तक चली। तब तक अधिकांश नामांकन कक्ष खाली हो चुके थे।
56 दावेदारों ने लिए नामांकन पत्र
जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को 56 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इसमें बाह के लिए पांच, उत्तर के लिए नौ, खेरागढ़ के लिए नौ, एत्मादपुर के लिए दो, छावनी के लिए पांच, ग्रामीण के लिए दो, फतेहाबाद के लिए पांच, दक्षिण के लिए 15 और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र लिया। अब तक कुल 236 दावेदार नामांकन पत्र ले चुके हैं।