फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   polithin problmes in mainpuri

गांवों में निकाली गई पॉलिथीन की शवयात्रा

Wed, 02 Oct 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
polithin problmes in mainpuri
अजीतगंज पर गांधी जयंती पर पॉलिथीन की रोकथाम के लिए निकाली गई शवयात्रा में शामिल सीडीओ व अन्य अधि? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बरनाहल/घिरोर। पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार को जिलेभर में अधिकारियों ने पॉलिथीन की शवयात्रा निकाली। उन्होंने लोगों को पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

विकास खंड जागीर के गांव अजीतगंज में निकाली गई शवयात्रा में मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह और डीपीआरओ स्वामीदीन शामिल हुए। उन्होंने लोगों को पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में सांकेतिक रूप में निकाली गई शवयात्रा में कंधा दिया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विमला देवी, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, प्रधान विनीता देवी, डीपीसी नीरज शर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अश्वनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरनाहल में खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार व एडीओ पंचायत राजेश दुबे ने पॉलिथीन शव यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। पॉलिथीन शवयात्रा ब्लॉक से बाईपास मार्ग, भदोलपुर चौराहा, सब्जी मंडी, सदर बाजार, होली तिराहा, कटरा मुहल्ला, जाटवान मुहल्ला, डालूपुर रोड, होती हुई ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई।
इस दौरान सुधार दीक्षित, सुशील कुमार, सचिव सुभाष यादव, अनिल कुमार, पंकज यादव, देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
घिरोर में निकाली जागरूकता रैली
गांधी जयंती पर एसडीएम रामसकल मौर्य के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली नगर पंचायत परिसर से निकाली गई। रैली नगर के नगला किसी रोड, नाहिली रोड, नई बस्ती, जसराना रोड, मोहल्ला डालगंज होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रघुवीर सिंह, रामौतार सिंह, अतीक अहमद, रौनक गांधी, विकास यादव, डिप्टी सिंह मौजूद रहे।
पॉलिथीन की निकाली शवयात्रा
करहल। गांधी जयंती पर नगर पंचायत ईओ प्रभात रंजन यादव ने अपने दस्ते के साथ नगर में पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाकर 24 सौ रुपये शमन शुल्क वसूल किया। 1.800 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। बीडीओ राम प्रसाद ने सिंगल यूज पॉलिथीन की शवयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। नगर पंचायत ईओ ने कहा कि करहल को जब तक वन यूज पॉलिथीन से मुक्त नहीं कर देंगे, तब तक अभियान लगातार जारी रहेगा।
पॉलिथीन प्रयोग नहीं करने का संकल्प
कुसमरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई पद यात्रा के तहत पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। कुसमरा मंडल के इलाबांस गांव से शुरू हुई संकल्प यात्रा विरतिया, पंचमपुर, सकरा, नरायनपुर, कमलनेर होते हुए यादव नगर चौराहे पर पहुंची।

आलोक अग्निहोत्री, धर्मेंद्र चौहान, विनोद चतुर्वेदी, राजेश तिवारी पूर्व प्रधान, जुबैर हसन अल्वी, विनय शुक्ला, विमल दुबे, नरेश सिंह परमार, जितेंद्र दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, अनुज यादव, अभिषेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed