फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen on duty were hit by speeding bus

Agra: ड्यूटी दे रहे सिपाहियों को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Aug 2025 03:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 03 Aug 2025 03:18 PM IST
सार

आगरा में ड्यूटी दे रहे सिपाहियों को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Policemen on duty were hit by speeding bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाहगंज के पथौली में देर रात भीषण हादसा हुआ। वाहनों को निकलवा रहे दो सिपाहियों को तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। एक सिपाही गंभीर घायल हो गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि फतेहपुर सिकरी मार्ग पर दो दिन पहले बारिश में एक पेड़ टूट कर गिर गया था। इसे हटाने के लिए वन विभाग को जानकारी दी गई थी। मगर पेड़ को नहीं हटाया गया। शनिवार को थाना शाहगंज के सिपाही रोहित और मोहित कुमार पेड़ को देखते हुए वाहनों को निकलवा रहे थे। 
विज्ञापन


रात तकरीबन 2:30 बजे सड़क पर पेड़ पड़ा होने की वजह से बस और एक कार में टक्कर हो गई थी। उसमें लोग बाल-बाल बचे थे। यह हादसा हुआ ही था कि फतेहपुर सीकरी की तरफ से आती बस ने दोनों सिपाहियों को टक्कर मार दी। इनमें रोहित कुमार के पैर और सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed