{"_id":"66142abd1b6543e2fe078118","slug":"policemen-and-family-members-are-not-allowing-construction-on-the-land-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115601-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे पुलिसकर्मी और परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे पुलिसकर्मी और परिजन
Mon, 08 Apr 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे पुलिसकर्मी और परिजन
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के गांव नाकऊ में एक पुलिसकर्मी और उसके परिजन एक परिवार के लाेगों को पट्टे पर मिली जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। आए दिन इसको लेकर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। सोमवार को पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठ गया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मकान का निर्माण कराए जाने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
गांव नाकऊ निवासी श्यामकली सोमवार को परिजन के साथ तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठ गईं। जब उनसे वजह पूछी गई तो बताया कि वर्ष 1974 में पति को भूमि प्रबंधन समिति के प्रस्ताव पर ग्राम प्रधान एक जमीन का पट्टा दिया था। गांव का रही रहने वाला एक पुलिसकर्मी जो कि वर्तमान में कासगंज में तैनात है। उन्हें जगह पर निर्माण नहीं करने दे रहा है। वह जब भी छुट्टी पर आता है तो विवाद करता है। कहता है कि आबादी वाली जगह उसकी है। अगर जगह पर निर्माण किया तो पुलिस से पिटवाकर जेल भिजवा दूंगा।
पुलिसकर्मी के परिवार से कुछ वर्ष पूर्व एक लाख रुपये भी उधार लिए थे, जिसके बदले में काफी रुपये भी दे चुके हैं। लेकिन फिर भी तीन लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। वह लोग काफी परेशान हैं और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से वह लोग तिकोनिया पार्क में धरना पर बैठे हैं। पीड़ित परिजन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।