फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policeman husband teach a lesson to his quarrelsome wife in middle of market created an uproar

UP: झगड़ालू पत्नी को सबक सिखाने के लिए आधी रात सिपाही पति ने की ऐसी हरकत...मच गया हंगामा; पुलिस के छूटे पसीने

Wed, 15 May 2024 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 01:48 PM IST
सार

गाजियाबाद में तैनात सिपाही छुट्टी पर घर आया। यहां पत्नी ने उससे झगड़ा कर दिया। इसके बाद पत्नी को सबक सिखाने के लिए सिपाही ने पहले तो शराब पी और फिर बीच बाजार में ऐसी हरकत कर दी कि पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। जानें पूरा मामला 

 

विज्ञापन
policeman husband teach a lesson to his quarrelsome wife in middle of market created an uproar
सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद  में छुट्टी पर आए सिपाही ने मंगलवार को कस्बे के गढ़ तिराहे के पास रेलवे पटरी पर नशे में धुत होकर काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान ट्रैक पर लेट कर जान देने की धमकी देता रहा। काफी कोशिश के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे वहां से हटाया।
विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद के गांव किशनदास का पुरा थाना मटसैना निवासी रविंद्र कुमार गाजियाबाद में सिपाही है। इंस्पेक्टर फतेहाबाद ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी पर आया है। मंगलवार को वह बाइक से फतेहाबाद आया। रेलवे पटरी के किनारे उसने अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद पटरी पर लेट गया। यह देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। कुछ लोग उसे खींचकर वहां से हटाए। साथ ही इसकी सूचना थाना फतेहाबाद पुलिस को दी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। साथ ही परिजन को सूचना दी।

 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा है। इससे वह परेशान है। इसके कारण ही उसने यह सब किया। वहीं लोगों ने बताया कि इससे पहले सिपाही ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बताया था कि उसने जान देने के लिए जहर खा लिया है, लेकिन बार-बार पूछने के बाद भी उसने पता नहीं बताया जिससे पुलिस काफी देर उसकी खोजबीन करती रही। लेकिन वह फिर फोन पर बात नहीं कर रहा था। इसी दौरान उसने फोन भी फेंककर तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed