{"_id":"5a55faf54f1c1b41198b5e96","slug":"policeman-harassing-school-girl-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने छात्रा के साथ की ये हरकत, थाने में निपटा दिया गया मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने छात्रा के साथ की ये हरकत, थाने में निपटा दिया गया मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरहन (आगरा)
Updated Wed, 10 Jan 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
harassment
आगरा के बरहन थाने में तैनात एक सिपाही स्कूल जाने वाली छात्रा को रोजाना परेशान कर रहा था। कई दिनों से वह रास्ते में रोककर उससे मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा के परिवारीजनों ने मंगलवार को इसकी शिकायत थाने में की। फिर सिपाही के माफी मांग लेने से मामला वहीं रफा-दफा करा दिया गया।
क्षेत्र के गांव की रहने वाली छात्रा स्थानीय एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि एक सिपाही पिछले 15 दिन से लगातार उसे परेशान कर रहा है। रास्ते में रोककर कई बार उससे मोबाइल नंबर मांग चुका है। सिपाही के नाते डरवश छात्रा पहले तो चुपचाप रही।
इधर, मंगलवार की सुबह छात्रा कोचिंग गई तो सिपाही ने फिर उसे रास्ते में रोक कर मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से मना करने के साथ ही वह घर चली आई और परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
घरवाले थाना बरहन पहुंचे और सिपाही की शिकायत की, लेकिन थाने में उपस्थित अन्य सिपाहियों ने आरोपी सिपाही से माफी मंगवाकर मामला रफा दफा करा दिया।