{"_id":"6022d56d8ebc3ed280516b34","slug":"policeman-brutally-beaten-the-young-man-the-video-went-viral-tundla-news-agr479981877","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
टूंडला के गांव कुतकपुर जारखी में युवक की पिटाई करते पुलिसकर्मी
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। हिरनगांव चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का अमानवीय चेहरा उस समय सामने आया, जब पारिवारिक मामले में पुलिस ने एक युवक को पूर्व प्रधान के फार्महाउस पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पीटाई कर दी। पुलिसकर्मी द्वारा युवक की लात-घूसों से पीटाई का वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत व वायरल वीडियों को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
मामला रविवार का है। थाना टूंडला की पुलिस चौकी हिरनगांव क्षेत्र के गांव कुतुबपुर जारखी निवासी विशाल पुत्र अनिल कुमार का पारिवारिक विवाद था। चौकी पर तैनात आरक्षी गिर्राज उसे पकड़कर पूर्व प्रधान के फार्म हाउस पर ले गया। जहां पुलिसकर्मी ने अनिल कुमार को जमीन पर ड़ालकर लातघूसों से जमकर पीटा। युवक को पीटता देख वहां खड़े किसी युवक ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को न सिर्फ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पीटते नजर आ रहा है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी मां ने पुलिस में परेशान करने की शिकायत की थी। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी ने उसे बेरहमी से पीटा। उसकी आंखों में गंभीर चोट आयी हैं। युवक की शिकायत व वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी अजय कुमार ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए, संबंधित आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -मुकेश मिश्र, एसपी सिटी, फिरोजाबाद।