फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policeman arrested for shopkeeper death case in mathura

पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत पर फूटा आक्रोश, हेड मोहर्रिर निलंबित, सिपाही को जेल

Sat, 17 Aug 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
policeman arrested for shopkeeper death case in mathura
विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गुटखा के पैसे मांगने पर सिपाही की पिटाई से दुकानदार की मौत के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। गुरुवार को व्यापारियों ने धौलीप्याऊ में जमकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर रखे थे। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मामले में एसएसपी ने शुक्रवार को थाना हाईवे के हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया, आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


धौलीप्याऊ के तिवारीजी का बाड़ा निवासी राहुल बंसल (25) पुत्र नरेश बंसल रेलवे फाटक के पास चाय का खोखा चलाता था। 13 अगस्त को दुकानदार ने सिपाही योगेंद्र चौधरी से गुटखे के पैसे मांग लिए। सिपाही ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना हाईवे में ले जाकर फिर पीटा गया। 14 अगस्त की शाम दुकानदार की आगरा में मौत हो गई। 15 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाने से पहले आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

व्यापारियों का आक्रोश देखते हुए एसएसपी शलभ माथुर ने थाना हाईवे के हेड मोहर्रिर धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया, वहीं हाईवे पुलिस ने आरोपी सिपाही योगेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि मुआवजे के लिए शासन को लिखकर भेजा है।

शासन तक पहुंचेगा पुलिस अत्याचार का मामला

पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत के मामले में भाजपा ब्रजक्षेत्र के उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने एसएसपी शलभ माथुर से बात की। भाजपा नेता ने दो टूक कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाएगा। 

भाजपा नेता ने दिल्ली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के संज्ञान में पूरा मामला दे दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, पर भाजपा नेता इतनी कार्रवाई से नाखुश हैं। 

मंत्री से पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित परिवार और अग्रवाल समाज के पदाधिकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से मिले। पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। मंत्री ने पीड़ित परिवार और अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया है। पीआरवी के दो सिपाहियों की जांच चल रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed