Corona In Agra: बिना मास्क घर से बाहर निकले तो होगी कड़ी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार को निर्देश दिए हैं कि बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। डोर-टू-डोर सर्विलांस सिस्टम को और पुख्ता किया जाए। सर्विलांस टीमों की संख्या 300 से बढ़कर 500 की जाए। प्रत्येक टीम रोज 50 घरों में जांच करे।
आलोक कुमार बुधवार दोपहर 12 बजे लखनऊ से आगरा पहुंचे थे। दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में डीएम, एसएसपी, सीडीओ जे रीभा, नगरायुक्त निखिल टीकाराम, सीएमओ आरसी पांडेय, एसएन प्राचार्य डॉ. संजय काला के साथ शाम छह बजे तक विस्तृत समीक्षा बैठक की। इसमें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश दिए।
निगरानी: होम आइसोलेशन में लक्षण आने पर चार अस्पताल में भर्ती
आलोक कुमार ने बताया कि होम आइसोलेशन में 76 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें चार मरीजों में कोरोना के लक्षण आने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों से दो शिफ्ट में उनकी पल्स, दवाएं और अन्य जानकारियां ली जा रहीं हैं।
निरीक्षण: लोहामंडी में मिली गंदगी, उफनता नाला
नोडल अधिकारी ने नगर आयुक्त के साथ लोहामंडी क्षेत्र की मलिन बस्तियों में दौरा किया। जहां उन्हें जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी और कीचड़ मिली। राजीव नगर नाला उफनता देख नगर आयुक्त को सफाई के निर्देश दिए। आलोक कुमार ने बताया कि सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई में सुधार की जरूरत है।
निर्देश: कोरोना कंट्रोल रूम में नियमित निरीक्षण करें
शाम साढ़े सात बजे आलोक कुमार ने हलबाई की बगीची स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बने कोरोना कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीडीओ को यहां नियमित निरीक्षण के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कंट्रोल रूम में पूरा रिकॉर्ड अपडेट मिला है।
संबंधित खबर: Corona In Agra: ताजनगरी में 100 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, अब तक कुल 1730 संक्रमित