{"_id":"60bc9e4fcc7d93232c5905dd","slug":"police-will-seize-the-property-of-the-murder-accused-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा हरेश पचौरी हत्याकांड: हत्यारोपियों की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा हरेश पचौरी हत्याकांड: हत्यारोपियों की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त
Sun, 06 Jun 2021 03:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Jun 2021 03:37 PM IST
सार
बीते वर्ष दिसंबर में बीच चौराहे पर हरेश पचौरी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड के आठ आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें विष्णु प्रकाश और भानू प्रताप मुद्गल की संपत्ति चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में तहसील के दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी विष्णु प्रकाश रावत और भानू प्रताप मुद्गल की 20 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति को जब्त किया जाएगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया है। हत्याकांड के मामले में आठ आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
19 दिसंबर 2020 को राजेश्वर मंदिर के पास के रहने वाले दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी को राजपुर चुंगी पर तीन गोली मारी गई थीं। यह घटना शहीद नगर और इनफ्रेंट्री लाइन पुलिस चौकी के नजदीक हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें सामने आया था कि चौराहे पर खड़े हरेश पचौरी पर बाइक सवार शूटरों ने गोलियां चलाई थीं। इस मामले में परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जमीनों के सौदे को लेकर हुई थी हत्या
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हरेश पचौरी की हत्या जमीनों के सौदे को लेकर की गई थी। विष्णु प्रकाश रावत, भानू प्रताप मुद्गल, अरुण के अलावा शूटर सचिन कंजा, उसके साथी आकाश सहित आठ आरोपी जेल में हैं। नामजद आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के तहत ही आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसमें अपराध से अर्जित संपत्ति है। आरोपियों की 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। अभी और संपत्ति चिह्नित की जानी है। यह सदर सर्किल में है। इसको जल्द ही जब्त करने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
पहले भी हो चुकी है संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई
शहर में पहले भी आरोपियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। कमला नगर के रिंकू सरदार की संपत्ति जब्त की गई थी। इसके बाद बिल्डर रवि बंसल की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। जोंस मिल में बम धमाके के आरोपी रज्जो जैन की भी संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
पहले भी हो चुकी है संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई
शहर में पहले भी आरोपियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। कमला नगर के रिंकू सरदार की संपत्ति जब्त की गई थी। इसके बाद बिल्डर रवि बंसल की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। जोंस मिल में बम धमाके के आरोपी रज्जो जैन की भी संपत्ति जब्त की जा चुकी है।