फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will respect the noble man who helps the injured

घायल के मददगार नेक आदमी का पुलिस करेगी सम्मान

Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police will respect the noble man who helps the injured
मैनपुरी। सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को पुलिस नेक आदमी का सम्मान देगी। उसे पुरस्कार देकर लोगों में घायलों के प्रति मदद को लेकर जागरूकता लाए जाने का प्रयास किया जाएगा। एसपी ने कहा है कि मदद करने वालों को पुलिस अनावश्यक परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में अक्सर समय पर इलाज न मिलने के चलते कई लोगों की जान चली जाती है। यदि समय पर वहां मौजूद कोई व्यक्ति मदद के लिए आगे आए और बिना समय गंवाए घायल को अस्पताल तक पहुंचा दे तो शायद जान बचाई जा सकती है। अब इसी मुहिम के तहत पुलिस महानिदेशक यातायात की ओर सभी पुलिस अधीक्षकों को कार्य करने के लिए कहा गया है। इस योजना के तहत पुलिस अब ऐसे लोगों को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

जो लोग सड़क हादसा व अन्य किसी दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्ति को पहले अस्पताल पहुंचाएंगे, ऐसे लोगों को ‘नेक आदमी’ के रूप में चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके पीछे का मकसद लोगों में घायल व्यक्तिओं को अस्पताल पहुंचाए जाने के प्रति जागरूकता का संचार करना है। एसपी अशोक कुमार राय का कहना है कि अक्सर लोग इस बात से डर जाते हैं कि पुलिस उनसे सवाल जवाब करते हुए परेशान करेगी, लेकिन ऐसा नहीं है यदि कोई व्यक्ति घायल को इलाज के लिए भर्ती कराता है तो पुलिस अनावश्यक परेशान नहीं करेगी। यदि कोई ऐसा करता है तो उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की मदद करने वाले को नेक आदमी का सम्मान दिया जाएगा। लोग जागरूक हों और इस कार्य में अपनी भूमिका निभाएं। पुलिस घायल को भर्ती कराने वाले को परेशान नहीं करेगी।
अशोक कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed