फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police will investigate ss chahar medical center in Agra

UP: एसएस चाहर मेडिकल सेंटर पर शिकंजा...स्वास्थ्य विभाग ने केस दर्ज करने के लिए दी तहरीर, फंसेंगे संचालक

Thu, 04 Sep 2025 12:32 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:32 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर का लाइसेंस मांगा तो नहीं दिखा पाए। सेंटर में सेना-पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले कई राज्यों और जिलों के युवाओं की भीड़ मिली। ये यहां मेडिकल कराने लिए आए हुए थे।
 

विज्ञापन
police will investigate ss chahar medical center in Agra
अस्पताल में जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने ग्वालियर रोड पर जखाैदा रोहता में बिना लाइसेंस के चल रहे एसएस चाहर मेडिकल सेंटर में मेडिकल परीक्षण कराने पर रोक लगा दी है। यहां सेना और पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले कई राज्यों के युवा मेडिकल कराने के लिए मिले। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस आयुक्त को जांच करने के लिए पत्र लिखा है। थाना मलपुरा में संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर रोड जखाैदा रोहता स्थित एसएस मेडिकल सेंटर की शिकायत मिली है कि यहां पर अवैध तरीके से मेडिकल परीक्षण किया जाता है। इस पर एक सितंबर को टीम भेजकर जांच कराई तो मौके पर संचालक एसएस चाहर और उनके पुत्र मिले। इनसे सेंटर का स्वास्थ्य विभाग का लाइसेंस मांगा तो ये दिखा नहीं पाए। सेंटर में सेना-पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले कई राज्यों और जिलों के युवाओं की भीड़ मिली। ये यहां मेडिकल कराने लिए आए हुए थे।
विज्ञापन


परीक्षण के नाम पर 200-1500 रुपये ले रहे थे। बोर्ड पर बोर्ड पर डॉ. सावेज खान, डॉ. मुदित गुप्ता समेत कई के नाम लिखे थे। इनके बारे में संचालक कोई सही जानकारी नहीं दे सके। सेंटर पर फिलहाल मेडिकल परीक्षण कराने पर रोक लगा दी है। थाना मलपुरा में संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस आयुक्त को मामले की जांच करने के लिए भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू-ट्यूब एकाउंट पर भी दावा
सीएमओ ने बताया कि संचालकों ने यू-ट्यूब एकाउंट भी संचालित करते हैं। इसमें सेना-पुलिस के लिए आवेदन करने वाले युवाओं मेडिकल करने और इसमें कमी पाए जाने पर उचित इलाज (दवा और ऑपरेशन) से किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। इसमें भारत का नंबर एक प्री मेडिकल क्लीनिक के तौर पर अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed