फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will charge fine for park car on MG Road in Agra

Agra: एमजी रोड पर कार या दोपहिया वाहन खड़ा किया तो भरना पड़ेगा 500 रुपये का जुर्माना

Mon, 17 Oct 2022 09:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

दिवाली के त्योहार पर जाम की समस्या से निजात के लिए यातायात पुलिस एमजी रोड पर विशेष अभियान चलाएगी। अगर रोड किनारे कार या बाइक खड़ी मिली तो उसे क्रेन से उठवा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Police will charge fine for park car on MG Road in Agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली की खरीदारी करने एमजी रोड स्थित शोरूम पर जा रहे हैं तो पार्किंग में ही अपना वाहन लगाएं। सड़क पर कार और दोपहिया वाहन खड़ा करने पर यातायात पुलिस चालान काटेगी, 500 रुपये का जुर्माना भरने पर वाहन मिलेगा। 19 से 27 अक्तूबर तक शाम को 4 बजे से रात 11 बजे तक स्पीड कलर लैब तिराहे से दीवानी के बीच क्रेन लेकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


एमजी रोड पर प्रतापपुरा चौराहे से लेकर भगवान टाकीज तक कई शोरूम हैं। इनमें लोग खरीदारी के लिए आते हैं। भीड़ अधिक होने पर लोग अपने वाहन शोरूम के बाहर एमजी रोड पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे मार्ग अवरुद्ध होता है। जाम लग जाता है। दिवाली पर 5 दिनों में यह समस्या अधिक रहती है। 

विज्ञापन

पहले समझाएंगे, फिर कार्रवाई

एसपी यातायात अरुण चंद ने बताया कि पहले वाहन चालक को समझाया जाएगा, वाहन नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। एक टीएसआई और दो सिपाही को क्रेन पर लगाया है। मंगलवार को शोरूम संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। ग्राहकों के वाहनों को तय पार्किंग में खड़ा कराने के लिए कहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लोगों को नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से मना किया जाएगा। वाहनों को हटवाया जाएगा। इसके बावजूद कोई वाहन खड़ा करता है तो क्रेन से उसे पुलिस लाइन में खड़ा कराएंगे। चालान काटेंगे। 500 रुपये का जुर्माना पहली बार।दूसरी बार में 1500  रुपये का जुर्माना लगेगा।

शाहगंज बाजार में राहत

शाहगंज बाजार में कार और ऑटो के प्रवेश पर रोक से यहां जाम से राहत मिली है। सोरों कटरा, सीओडी, डबल फाटक, पुलिस लाइन से किसी वाहन को अंदर नहीं आने दिया जा रहा। वहीं राजामंडी, सिंधी बाजार, सुभाष, नमक की मंडी, पीपल मंडी में भी जाम की समस्या है। यातायात पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन बाजार में भी कार और ऑटो के आवागमन पर रोक लगेगी।

शाहगंज बाजार कमेटी के महामंत्री सुनील कर्मचंदानी का कहना है कि बाजारों में ग्राहकों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग होनी चाहिए। प्रशासन को स्थान चिह्नित करके व्यवस्था करानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed