{"_id":"600c1dfc8ebc3e327b7b7c0b","slug":"police-will-be-deployed-on-yamuna-expressway-for-farmers-protests-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी, नहीं चढ़ सकेंगे ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी, नहीं चढ़ सकेंगे ट्रैक्टर
Sun, 24 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में निकलने वाली ट्रैक्टर रैलियों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकेबंदी की जा रही है। अब कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ सकेगी। नाकेबंदी कर इन्हें दिल्ली की ओर जाने से रोका जाएगा। मथुरा में पुलिस और एक्सप्रेसवे अधिकारियों को बैठक कर इस बाबत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहले से ही किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजरें जमाए हैं। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के मध्य कोई निर्णय न होने के बाद अब किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के निर्धारित रास्तों पर नाकेबंदी की तैयारी की जा रही है। इससे परेड में जाने के लिए ट्रैक्टर यमुना एक्सप्रेसवे पर न चढ़ सकें। इस संबंध में एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ धर्मेंद्र चौहान ने शनिवार को थाना मांट में टोल प्लाजा पर तैनात एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ट्रैक्टर परेड के अलावा 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीओ धर्मेंद्र चौहान ने टोल अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि किसी भी सूरत में 26 जनवरी तक किसी टोल से कोई ट्रैक्टर क्रॉस नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर टोल प्रबंधन रोके, पैदल पुलिस रोकेगी। बैठक में टोल मैनेजर आरबी सिंह, प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी, सुरक्षा प्रबंधक कश्मीरा सिंह मौजूद थे।
दो दिन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण
दिल्ली आंदोलन में जाने से किसानों को रोकना पुलिस और प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। सोमवार को मतदाता दिवस भी है। इसे लेकर अधिकारी पशोपेश में हैं। किसानों द्वारा ट्रैक्टरों से दिल्ली जाने की घोषणा के बाद इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई है। पल-पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
दो दिन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण
दिल्ली आंदोलन में जाने से किसानों को रोकना पुलिस और प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। सोमवार को मतदाता दिवस भी है। इसे लेकर अधिकारी पशोपेश में हैं। किसानों द्वारा ट्रैक्टरों से दिल्ली जाने की घोषणा के बाद इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई है। पल-पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।