फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police will be black color ban during Donald trump agra visits

आगरा: 24 फरवरी को काले कपड़े पहनकर न निकलें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं !

Sun, 16 Feb 2020 02:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Feb 2020 02:52 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर आगरा में अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
police will be black color ban during Donald trump agra visits
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ताजननगरी में 24 फरवरी को आप काले कपड़े पहनकर न निकलें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। पुलिस आपसे पूछेगी कि आपने काले कपड़े क्यों पहने हैं। हो सकता है कि आपको चौराहे पर रोक दिया जाए। 
विज्ञापन


अगर आप कभी किसी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे हैं तो हो सकता है कि पुलिस आपको कुछ समय के लिए थाने पर बिठा लें। हालांकि इसका कोई आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन पिछले एक साल से वीवीआईपी विजिट पर सुरक्षा के लिहाज से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


आगरा में हुई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष की रैली में काले पकड़े वालों को एंट्री नहीं दी गई थी। काले कपड़े वालों को रोकने का आदेश ऐन वक्त पर मौखिक रुप से जारी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए किए जा रहे सुरक्षा के इंतजाम

दरअसल, 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर आगरा में अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस की उन लोगों पर नजर रहेगी जो अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं। 

शहर में लगभग 400 खुराफाती हैं। ये लोग अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं। खुफिया पुलिस इन सभी की सूची बना रही है। इन्हें 23 फरवरी को ही नजरबंद कर दिया जाएगा। ट्रंप के वापस चले जाने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की आगरा यात्रा के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। व्यापक योजना तैयार की गई है। इस पर अमल शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed