{"_id":"5f571c078ebc3e54b92346cc","slug":"police-trying-to-identify-the-deceased-with-the-help-of-social-media-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास
Tue, 08 Sep 2020 11:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार की शाम तकरीबन सात बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ चल रहे तीन युवक भाग गए। उन्हीं पर शक जताया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो डाला है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लखनपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाले बाइक पर सवार थे। हत्या के बाद आसानी से भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार-पांच युवक पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक युवक भी उनके साथ ही चल रहा था। सभी आपस में बात कर रहे थे। अचानक उनमें विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गोली चली। कनपटी पर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। बाकी युवक भाग गए। मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल है। वह मजदूर लग रहा है। फैक्टरी में काम करके घर लौट कर जा रहा होगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार युवक
पुलिस ने आसपास फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इनमें चार युवक पैदल जाते दिख रहे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मरने वाला युवक आसपास के किसी जिले का रहने वाला लग रहा है। अगर, स्थानीय निवासी होता तो घरवाले पुलिस को सूचना जरूर देते।
युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो डाला गया है, जिसके साथ ही एक पुलिस टीम को भी लगाया गया है। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में भी लगी है।
युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो डाला गया है, जिसके साथ ही एक पुलिस टीम को भी लगाया गया है। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में भी लगी है।