फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police took gangster action against 5 accused in the case of robbery from a teacher

Agra News: शिक्षक से लूट के मामले में 5 आरोपियों पर पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 31 Aug 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police took gangster action against 5 accused in the case of robbery from a teacher
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में भगवंतपुर पुल पर तमंचे के बल पर शिक्षक से 1.86 लाख रुपये की लूट करने के मामले में एसपी के आदेश पर ढोलना थाना प्रभारी ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वहीं एसपी ने आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भगवंतपुर पुल पर 26 जून को तमंचे के बल पर शिक्षक इंद्रजीत निवासी शेरपुर गंगीरी जनपद अलीगढ़ की 5 आरोपियों ने पिटाई करते हुए 1.86 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने विशाल निवासी गंगेश्वर कॉलोनी, नागेंद्र निवासी जरैठ जनपद अलीगढ़, बृजेश मलसई निवासी अलीगढ़, संदीप निवासी नगला डांडा भूपालगढ़ी, अंकित निवासी बढ़वारीखुर्द, अनमोल निवासी सोलह बीघा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर नकदी बरामद की। चार्जशीट दाखिल होने के बाद एसपी के आदेश पर ढोलना थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है। वहीं एसपी ने आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए हैं। संपत्ति चिह्नित होने के बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की होगी। थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि शिक्षक से तमंचे के बल पर लूट करने के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed