फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Take Immediate Action On Kidnapping And Missing Case Said Ig Agra A Satish Ganesh

आईजी के सख्त निर्देश, अपहरण और गुमशुदगी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करें थाना प्रभारी

Wed, 29 Jul 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jul 2020 12:04 AM IST
सार

  • घटना को छिपाने का प्रयास नहीं किया जाए
  • चार घटनाओं में काम आई तत्परता

विज्ञापन
Police Take Immediate Action On Kidnapping And Missing Case Said Ig Agra A Satish Ganesh
ए सतीश गणेश, आईजी रेंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने रेंज के चारों जिलों के सभी एसओ से लेकर कप्तानों तक को निर्देश दिए हैं कि गुमशुदगी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए। जैसे ही सूचना आती है, वैसे ही गुमशुदगी दर्ज बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी जाए। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानपुर और गोरखपुर में अपहरण के बाद हत्या की घटनाओं के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। आईजी ने इसके लिए स्टैंडर्ड ओपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) बनाकर सभी कप्तानों को दिया है।
विज्ञापन


आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के लिए बनाई गई एसओपी में बताया गया है कि थाना स्तर पर घटना की सूचना मिलने पर तत्काल गुमशुदगी और मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस ने टप्पेबाजों गैंग के सदस्य गिरफ्तार, अवैध पिस्टल के साथ बड़ी रकम बरामद, ऐसे करते थे वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। अपहृत और गुमशुदा का हुलिया, पता, फोटो का विवरण, लापता होने की परिस्थिति, जा सकने के संभावित स्थान संदिग्ध अपहरणकर्ताओं का विवरण, शरणदाता, रिश्तेदार, मित्र के बारे में जानकारी लें। सोशल मीडिया और स्थानीय चैनल पर सूचना प्रसारित कराई जाए। डायल 112 के वाहनों को भी इस बारे में सूचना प्रसारित कराई जाए। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड, मॉल, बाजार में ढूंढने का प्रयास करें।

घटना को छिपाने का प्रयास नहीं किया जाए
एसएसपी, एसपी अपहृत के परिजनों से वार्ता करें। घटना की गंभीरता का पता कर दिशानिर्देश जारी करें। किसी गैंग की संलिप्तता पता चलने पर एक से अधिक टीम बनाई जाएं। अपराधियों की धरपकड़ और अपहृत की बरामदगी का प्रयास किया जाए। थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार न करें। उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करें। घटना को छिपाने का प्रयास नहीं किया जाए।

चार घटनाओं में काम आई तत्परता
फिरोजाबाद से आगरा आए अधिवक्ता अकराम अंसारी का अपहरण हो गया था। इस मामले को आईजी रेंज सतीश ए गणेश ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कराई थी।

ये भी पढ़ें- नाइट क्लब और रेव पार्टी में सप्लाई की जा रहीं नशे की दवाएं, 11 राज्यों तक फैला काला कारोबार

टीम ने सूचना संकलन करके अपहृत को बरामद कर लिया था। इसी तरह मथुरा में लेखपाल के चार साल के बेटे का अपहरण हुआ था। उसे बरामद किया था। साड़ी विक्रेता का लापता बेटा नागपुर से बरामद हो गया था। मैनपुरी से लापता सातवीं के छात्र शैलेंद्र प्रताप सिंह को अपने मौसा के घर से बरामद किया था।

कानपुर-गोरखपुर में हुई किरकिरी
कानपुर से अगवा लैब टेक्नीशियन की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया था।

इसके बाद एएसपी, सीओ सहित दस पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इसी तरह गोरखपुर में पांचवीं कक्षा के छात्र की एक करोड़ रुपये फिरौती के लिए हत्या कर दी गई। इस घटना में पुलिस की किरकिरी हो रही है।

एसओ से लेकर एसपी/ एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि गुमशुदगी पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसमें पीड़ितों से निरंतर संवाद भी जरूरी है। किस स्तर पर क्या कार्रवाई और कैसे की जानी है, इसके लिए एसओपी बनाकर दी गई है। आगरा रेंज में चार मामलों में त्वरित कार्रवाई से लापता और अपहृतों की बरामदगी हो चुकी है। - ए सतीश गणेश, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed