फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police stopped marriage of minor girl

फेरों के वक्त धमक पड़ी पुलिस, फिर शादी रुकवाकर दूल्हे समेत बारातियों पर कर दिया मुकदमा

Wed, 27 Jun 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Wed, 27 Jun 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Police stopped marriage of minor girl
डेमो - फोटो : डेंमो
यूपी के फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद नगला खंगर पुलिस की सतर्कता के चलते एक किशोरी बालिका वधू बनने से बच गई। पुलिस ने फेरों से पूर्व पहुंच कर शादी रुकवा दी। 
विज्ञापन


उप निरीक्षक नैपाल सिंह की तहरीर पर दूल्हा सहित 23 बारातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बारात बिना दुल्हन के लौट गई।    

मामला नगला खंगर के गांव नगला दानी में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही थी। इसकी सूचना किसी ने 100 नंबर मोबाइल पर पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो लड़की की उम्र 16 वर्ष और लड़के की उम्र 24 वर्ष निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी। 

उप निरीक्षक नैपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी, जिसमें दूल्हे सहित 23 बारातियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

वहीं रिश्तेदार भी अपना सामान उठा कर चलते बने। दूल्हा बिना दुल्हन लिए घर लौट गया। पुलिस ने शादी कराने वाले पंडित विनोद कुमार तिवारी को भी अपनी एफआइआर में शामिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed