{"_id":"5b32489e4f1c1b644d8b8ae3","slug":"police-stopped-marriage-of-minor-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेरों के वक्त धमक पड़ी पुलिस, फिर शादी रुकवाकर दूल्हे समेत बारातियों पर कर दिया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों के वक्त धमक पड़ी पुलिस, फिर शादी रुकवाकर दूल्हे समेत बारातियों पर कर दिया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद नगला खंगर पुलिस की सतर्कता के चलते एक किशोरी बालिका वधू बनने से बच गई। पुलिस ने फेरों से पूर्व पहुंच कर शादी रुकवा दी।
उप निरीक्षक नैपाल सिंह की तहरीर पर दूल्हा सहित 23 बारातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
मामला नगला खंगर के गांव नगला दानी में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही थी। इसकी सूचना किसी ने 100 नंबर मोबाइल पर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो लड़की की उम्र 16 वर्ष और लड़के की उम्र 24 वर्ष निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी।
उप निरीक्षक नैपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी, जिसमें दूल्हे सहित 23 बारातियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
वहीं रिश्तेदार भी अपना सामान उठा कर चलते बने। दूल्हा बिना दुल्हन लिए घर लौट गया। पुलिस ने शादी कराने वाले पंडित विनोद कुमार तिवारी को भी अपनी एफआइआर में शामिल किया है।