फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police station power cut off by lineman Due to Chalan of Bike

पुलिस ने काटा बिजली लाइनमैन का चालान, विभाग ने कर दी थाने की बत्ती गुल

Wed, 31 Jul 2019 04:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Jul 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
police station power cut off by lineman Due to Chalan of Bike
थाने की बिजली काटता लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला

विद्युत फाल्ट जोड़ने जा रहे लाइनमैन की मोटरसाइकिल का पुलिस ने चालान काट दिया और यातायात के नियमों का पाठ पढ़ा दिया। इसके बाद दरोगा ने जेई को भी फोन पर यातायात का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन


इससे आक्रोशित लाइनमैन ने बकाएदारों की सूची में चल रहे थाना लाइनपार की शाम छह बजे बिजली काट दी और दरोगा को विद्युत विभाग के नियम भी समझा दिए। ढाई घंटे से अधिक थाने की विद्युत सप्लाई बंद रही। 
विज्ञापन


मंगलवार को थाना लाइनपार क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी लाइनमैन श्रीनिवास एक फाल्ट को जोड़ने जा रहे थे। दरोगा ने लाइनमैन को रोक लिया और हेलमेट न होने की बात कहकर चालान काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन ने बताया कि फाल्ट जोड़ने जा रहा हूं। इसके बाद लाइनमैन ने जेई को फोन करके दरोगा से उसकी बात कराई। मगर दरोगा ने जेई को भी यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और चालान काट दिया। चालान कटने की बात लाइनमैन ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को बताई।

इसके बाद विद्युत विभाग ने थाना लाइनपार का चिट्ठा खोला। जिस पर छह लाख 62 हजार 463 रुपये बकाया था। लाइनमैन ने भी विद्युत विभाग के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश बढ़ाते हुए थाने की लाइन काट दी। इससे वहां रात में काम ठप हो गया।
 
रनवीर सिंह, एसडीओ का कहना है कि थाने पर छह लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया था। हम एफआईआर कराने के लिए भी एसओ के पास भेजते हैं, मगर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। चेकिंग के लिए पुलिस टीम भी मांगते हैं, वो भी उपलब्ध नहीं होती है। एसओ लाइनपार संजय सिंह ने कहा कि लाइनमैन का दरोगा रमेशचंद्र से कोई विवाद हो गया था। थाने की बिजली काट दी गई है। थाने पर विद्युत विभाग का बिल बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed