फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police shot a ganja smuggler in the leg, arrested with more than 10 kg of ganja

Agra News: गांजा तस्कर के पैर में लगी पुलिस की गोली, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police shot a ganja smuggler in the leg, arrested with more than 10 kg of ganja
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस मुठभेड़ में फर्रुखाबाद के गांजा तस्कर को 10.600 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी सुरक्षित गिरफ्तार किया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

औंछा थानाध्यक्ष अनुज चौहान मंगलवार की शाम सकीट रोड के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सकीट की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी। संदेह होेने पर जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को लखौरा मार्ग पर भगा दिया। पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान कार का पहिया पानी भरे गड्ढे में फंस गया। तभी कार से निकले एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने भी फायर किए। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे व चालक को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर गोली लगने से घायल बदमाश ने अपना नाम बबलू सिंह निवासी गांव जिराख, कायमगंज, फर्रुखाबाद बताया। चालक ने अपना नाम धीरेंद्र निवासी गांव बनैल, गंजडुंडवारा, कासगंज बताया। कार की तलाशी के दौरान 10.600 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बबलू पर हत्या, गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि बबलू के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आया था। जेल से छूट कर आने के बाद संभवत: वह मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed