फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police shocked after raid in hotel on the information of sex racket

Etah: सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में मारा छापा,  मामला खुला तो चकरा गई पुलिस 

Mon, 30 May 2022 03:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 03:55 PM IST
सार

जिले के एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यहां से युवक-युवतियों को पकड़ा, लेकिन मामला कुछ और ही निकला।
 

विज्ञापन
police shocked after raid in hotel on the information of sex racket
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर में रेलवे रोड स्थित एक होटल में पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने युवक-युवतियां को पकड़ा। जलेसर सहित आगरा और हाथरस के आठ युवकों को पुलिस थाने ले आई, जिनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया, जबकि युवतियों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने रेलवे रोड स्थित होटल पर रविवार शाम करीब 4 बजे दबिश दी। यहां सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना थी। पुलिस ने सभी कमरों को खंगाला। अलग-अलग कमरों में आठ युवक और युवतियां पाए गए। इन सभी को बाहर निकाला गया। काफी देर तक यहां बातचीत चलती रही, जिसके बाद युवतियों को छोड़कर पुलिस सभी युवकों को थाने ले आई। जहां कुछ समय बाद उनका धारा 151 सीआरपीसी की तहत चालान कर दिया गया। इसे लेकर पूरे नगर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। 

विज्ञापन

मामला था कुछ और ही 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट चलने की सूचना गलत थी। पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान विवाद कुछ और ही निकलकर सामने आया। एसएसपी ने बताया कि

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रेस्टोरेंट में कुछ युवक-युवतियों का खाना खाने के दौरान आपस में विवाद हुआ था। जिस पर युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो जांच कराई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed