{"_id":"5cca89ebbdec22070b27225c","slug":"police-sent-minor-boy-to-jail-in-kidnapping-case-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 14 साल के लड़के और 17 की लड़की में फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर हुआ यह अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 14 साल के लड़के और 17 की लड़की में फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर हुआ यह अंजाम
Thu, 02 May 2019 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फेसबुक पर ताजगंज क्षेत्र की किशोरी से दोस्ती कर राजस्थान के धौलपुर का किशोर फंस गया। किशोर की मां का आरोप है कि किशोरी घर से भागकर उसके पास आ गई। उधर, उसके घरवालों ने बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। किशोर के परिजन पुलिस पर बिना जांच कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं।
धौलपुर निवासी महिला ने एसएसपी ऑफिस में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके 14 साल के बेटे की दोस्ती जनवरी में ताजगंज क्षेत्र की 17 साल की किशोरी से फेसबुक पर हुई थी। 19 फरवरी को किशोरी अपने घर से चली गई। वो अपने मां-बाप के नाम एक पत्र भी लिख गई। इसमें खुद ही जाने की बात लिखी। किशोर के घर पहुंच गई। धौलपुर में दो दिन रुकने के बाद दोनों जयपुर चले गए।
उधर, 20 फरवरी को किशोरी के घरवालों ने किशोर के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। 24 फरवरी को किशोर और किशोरी को बांदीकुईं स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ लिया। उन्हें पूछताछ के बाद ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

Trending Videos
एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए किशोर को जिला कारागार में भेज दिया, जबकि वो नाबालिग था। पुलिस ने जांच नहीं की। कुछ दिन बाद मां ने शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाए तब रिपोर्ट दी।
इस पर उसे किशोर गृह में शिफ्ट कर दिया गया। किशोर की मां का कहना था कि किशोरी उनके बेटे के पास खुद आई थी। इसकी जांच होनी चाहिए। उधर, इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। अगर, ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।