{"_id":"670345d2883883767e024263","slug":"police-sent-home-of-innocent-daughters-who-had-gone-out-in-search-of-their-parents-in-agra-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मां-पिता की तलाश में निकलीं मासूम बेटियां, सड़क पर खड़े रो रहीं थी... फिर पुलिस ने पहुंचाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मां-पिता की तलाश में निकलीं मासूम बेटियां, सड़क पर खड़े रो रहीं थी... फिर पुलिस ने पहुंचाया घर
Mon, 07 Oct 2024 07:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:52 AM IST
सार
आगरा में मां-पिता की तलाश में मासूम बेटियां घर से निकल आईं। वह सड़क पर खड़े रो रहीं थी। पुलिस ने उन्हें घर पहुंचाया।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
ताजनगरी आगरा के सदर क्षेत्र में खरीदारी निकले मां-पिता की तलाश में तीन मासूम बेटियां बुआ के घर से निकल आईं। वह रोते हुए राहगीरों को मिलीं। अकेला देखकर लोगों ने मदद की। बच्चों के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने बच्चियों से बात की। उनसे घर के बारे में पूछा। एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
घटना रविवार शाम 6 बजे की है। तीन बच्चियां पैदल टक्कर रोड की ओर जा रही थीं। एनसीसी ऑफिस के सामने कुछ लोगों ने अकेला देखा तो रुक गए। बच्चियां ठीक से कुछ नहीं बता पा रही थीं। जानकारी पर इन्फेंट्री पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने आकर उनसे नाम और घर के बारे में पूछा। सबसे बड़ी बच्ची 6 साल की थी। उन्होंने अपने नाम बताए।
विज्ञापन
कहा कि मां और पिता घर से गए थे। वह वापस नहीं आए। छोटी बहन रो रही थी। इस पर मां-पिता की तलाश में घर से निकले हैं। चौकी प्रभारी और सिपाही अवधेश कुमार बच्चों को साथ लेकर घर की तलाश में जुट गए। एक घंटे बाद बच्चों के माता-पिता मिल गए। उन्होंने वह खरीदारी करने गए थे। पीछे से छोटी बेटी रो रही थी। इस पर बड़ी बेटी उन्हें साथ लेकर निकल गई थी।
विज्ञापन