फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent accused to jail in girl student suicide case in Khandauli agra

छात्रा सुसाइड केस: पढ़ाई छोड़ी, फिर भी नहीं माना शोहदा; जबरन देकर गया था  मोबाइल

Tue, 06 Jun 2023 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 09:05 AM IST
सार

शोहदे की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिवार वालों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Police sent accused to jail in girl student suicide case in Khandauli agra
girl demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बा में शनिवार शाम को शोहदे से परेशान किशोरी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है। परिजन ने बताया कि आरोपी बेटी को जबरन मोबाइल देकर गया था। उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। इसके बाद से बेटी परेशान थी।

विज्ञापन

छात्रा के पीछे पड़ा था शोहदा

किशोरी के पिता मूलरूप से फिरोजाबाद के हैं। वह खंदौली में रह रहे थे। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी रुकमेश आए दिन बहन का पीछा करता था। बहन को एक साल पहले दसवीं की पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। इस कारण वो खंदौली में आकर रहने लगे। इसके बावजूद रुकमेश पीछा नहीं छोड़ रहा था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकाकर दिया मोबाइल 

कुछ दिन पहले बहन को धमकाकर गया था। उसे मोबाइल भी दे गया। उस पर जबरन बात करने का दबाव बना रहा था। 10 दिन पहले मोबाइल के बारे में बहन से पता चला। इस पर वो रुकमेश के घर जाने वाले थे। मगर, रिश्तेदार के घर में कार्यक्रम होने की वजह से नहीं जा सके। इससे पहले ही बहन ने आत्महत्या कर ली।


ये भी पढ़ें - BJP मेयर का 'बंदूकबाज' देवर गिरफ्तार: सड़क पर की थी खुलेआम फायरिंग, भेजा गया जेल

तीन भाइयों में थी इकलौती

किशाेरी तीन भाइयों में अकेली थी। दो भाइयों की शादी हो चुकी है। एक भाई पत्नी और मां-पिता के साथ रहता है। दो भाई गांव में ही रहते हैं। परिवार के लोग यही कह रहे थे कि भाइयों को कौन राखी बांधेगा।

ये भी पढ़ें - UP Crime: आगरा में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या, अलमारी में छिपाई लाश, दुष्कर्म की आशंका; किराएदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed