फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police saved lovers in agra from their family

जब 'इशकजादों' को मारने दौड़ा परिवार, आगरा पुलिस ने निभाया ये रोल

Thu, 24 Aug 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 24 Aug 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
police saved lovers in agra from their family
- फोटो : Demo Pic
सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को आगरा में कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवक-युवती को उनके घरवालों ने घेर लिया। दोनों के घरवाले आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद पुलिस ने उनको अलग किया। 
विज्ञापन


आगरा के छत्ता क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के प्रेम संबंध पड़ोस की ही रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से चल रहे थे। कुछ महीने पहले दोनों के प्रेम संबंधों की भनक उनके परिजनों को हो गई। एक महीने पहले युवक और युवती घर से भागकर दिल्ली में विवाह कर लिया। 
विज्ञापन


20 अगस्त को आगरा आकर शादी पंजीकृत करा ली। युवक ने बताया कि युवती के घरवाले दबंग हैं। वह लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे भयभीत होकर बुधवार को दोनों कलक्ट्रेट में एसएसपी कार्यालय शादी से संबंधित दस्तावेज लेकर आए थे। इसकी जानकारी पर युवती के घरवाले आ गए। उन्होंने दोनों को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक और युवती से मारपीट की कोशिश की। इसके बाद युवक के घरवाले भी आ गए। युवक और युवती के परिवारीजन आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। एसपी क्राइम ने युवक और युवती से बात की।


 छत्ता पुलिस को जांच के आदेश दिए। इंस्पेक्टर थाना छत्ता ने बताया कि दोनों बालिग है। शादी के बाद से दिल्ली रह रहे हैं। युवती ने अपने घर जाने से इनकार कर दिया। इस पर उसे पति के साथ घर भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed