{"_id":"65fb24f595aef9426c00afbb","slug":"police-rushed-to-the-information-of-robbery-investigation-turned-out-to-be-a-false-case-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-112829-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लूट सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में झूठा निकला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लूट सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में झूठा निकला मामला
Wed, 20 Mar 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंगेश्वर कॉलोनी से अपने गांव सोरों क्षेत्र मे बन रहे मकान के खर्चे के लिए 98 हजार रुपये लेकर जा रहे बाइक सवार को दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने रोक लिया। वहीं उसकी धनराशि लूटे जाने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर एएसपी पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी से जांच पड़ताल की। लूट की खबर झूठी निकली। मामला आपसी विवाद का था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता के बाद मामला रफा दफा हो गया।
नगर के मोहल्ला गंगेश्वर कालोनी निवासी धीरेश अपने भतीजे लवकुश के साथ बाइक से सोरों क्षेत्र के करुआवारा जा रहा था। उसके पास 98 हजार रुपये थे। गांव में उसका आवास का निर्माण हो रहा है। इसके खर्चे के लिए वह रुपये लेकर यहां से गुजर रहा था। आवास विकास स्थित बचपन स्कूल के निकट जैसे ही वह पहुंचा, तभी उसका आवास विकास कॉलोनी निवासी शैलेश से बाइक को आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में धीरेश ने लूट का रूप देकर पुलिस को फोन कर दिया। एएसपी राजेश भारती मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी से मामले की जांच की। शैलेश से भी पूछताछ की। मामला आपसी विवाद का निकला। एएसपी के समक्ष दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला रफा दफा हो गया।