{"_id":"60729a338ebc3ee64d5deb9c","slug":"police-rescues-kidnapped-student-after-encounter-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मुठभेड़: पुलिस ने अगवा छात्र को सकुशल मुक्त कराया, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मुठभेड़: पुलिस ने अगवा छात्र को सकुशल मुक्त कराया, दो बदमाश गिरफ्तार
Sun, 11 Apr 2021 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:16 PM IST
सार
- शुक्रवार को कोचिंग पढ़ने गया था छात्र, इसी दौरान बदमाशों ने किया अपहरण
- बदमाशों ने छात्र के परिजनों को फोन कॉल मांगी थी एक करोड़ रुपये की फिरौती
विज्ञापन
छात्र गंतव्य अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अगवा छात्र की सकुशल बरामदगी कर ली। पुलिस मुठभेड़ में अपहरण का मास्टरमाइंड पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपहरणकर्ता फरार हो गया। एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए मास्टरमाइंड ने दोस्त के माध्यम से छात्र को बुलवाकर अगवा किया था।
विज्ञापन
थाना गोविंदनगर के रामलीला ग्राउंड के पीछे रहने वाले सचिन अग्रवाल का 19 साल का बेटा गंतव्य अग्रवाल नौ अप्रैल की शाम को राधिका विहार में कोचिंग करने गया, फिर घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाशा तो नाकामी हाथ लगी।
विज्ञापन
छात्र के दादा ने ब्रजेश कुमार अग्रवाल ने कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने चार टीमें लगाईं। पुलिस को शनिवार की रात कामयाबी मिल गई, जबकि यमुनापार में मुठभेड़ में अपहरण का मास्टरमाइंड पुलिस की सीधी टांग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने छात्र की सकुशल बरामदगी करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, थाना गोविंदनगर प्रभारी एमपी चतुर्वेदी, स्वाट टीम प्रभारी एसआर गौतम, सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह ने मास्टरमाइंड शिव कुमार उर्फ शिवा बौहरे निवासी त्रिमूर्ती नगर, बन्नादेवी (अलीगढ़) और छात्र का दोस्त शोभित चौहान निवासी सीसियापाड़ा, गांधी पार्क (अलीगढ़) को पकड़ा है। फरार निशांत निवासी पला फाटक के पास, गांधी पार्क (अलीगढ़) की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अपहरणकर्ताओं ने छात्र के चाचा गौरव अग्रवाल को फोन करके एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। यूपी पुलिस महानिदेशक ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।
सकुशल वापसी पर पल-पल नजरें गढ़ाए थे एसपी सिटी
एक करोड़ रुपये की लगातार फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता न देने पर गंतव्य को मारने की धमकी भी दे रहे थे। कोतवाली में बैठे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह लगातार अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी टीम से पल-पल की जानकारी जुटाते हुए उन्हें दिशानिर्देश भी दे रहे थे। एसपी सिटी का मकसद केवल एक था कि हर हाल में छात्र की सकुशल वापसी हो सके। इसको लेकर वह करीब पांच घंटे तक कोतवाली में ही डेरा डाले रहे। यहां बैठे छात्र के परिजनों को भी ढांढस बंधा रहे थे कि सकुशल वापसी कराएंगे। सकुशल वापसी होने के बाद ही एसपी सिटी ने कोतवाली छोड़ी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।