{"_id":"670f7c60b717344ef009b9b0","slug":"police-removed-name-of-misdeeds-accused-during-investigation-in-agra-court-summoned-him-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री पुलिस: विवेचना में दुष्कर्म के आरोपी का नाम ही कर दिया गायब, कोर्ट ने किया तलब; पीड़िता ने दिए थे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री पुलिस: विवेचना में दुष्कर्म के आरोपी का नाम ही कर दिया गायब, कोर्ट ने किया तलब; पीड़िता ने दिए थे बयान
Wed, 16 Oct 2024 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:59 PM IST
सार
ताजनगरी में पुलिस ने विवेचना के दौरान दुष्कर्म के आरोपी का नाम ही निकाल दिया। अब कोर्ट ने तलब किया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बयान दिए थे।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पीड़िता के आरोपी के खिलाफ बयान दिया। इसके बाद भी विवेचक ने विवेचना में दुष्कर्म, पिटाई करने व अन्य आरोपों में आरोपी सुनील शर्मा का नाम निकाल दिया। पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर एसीजेएम-2 बटेश्वर कुमार ने विवेचक को मुकदमे के विचारण के लिए तलब करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
थाना मलपुरा में दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता 18 नवंबर 2019 की रात 9 बजे आरोपी राजबहादुर व अन्य के खिलाफ पिटाई करने, धमकाने की तहरीर देने थाने जा रही थी। रास्ते में आरोपी सुनील शर्मा ने थाने ले जाने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को समक्ष दिए बयानों में आरोपी पर दुष्कर्म व अन्य आरोप लगाए थे। इसके बाद भी विवेचक ने आरोपी का नाम मुकदमे से निकाल दिया।
विज्ञापन