फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police register FIR against lawyers for fatal assault

पुलिस ने जानलेवा हमले का दर्ज किया केस तो भड़क गए वकील

Sat, 29 Sep 2018 02:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Sep 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
Police register FIR against lawyers for fatal assault
हमला

आगरा में न्यू आगरा थाना पुलिस ने पांच वकीलों को नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर नर्सिंग इंस्टीट्यूट संचालक डॉ. एचएस बैरागी पर दीवानी कचहरी में जानलेवा हमले का आरोप है। नामजद आरोपियों में एडवोकेट आशुतोष भी शामिल हैं, उन्हें थाने के सामने ही गोली मारी गई थी।

विज्ञापन


केस डॉ. बैरागी की पत्नी ब्रजेश शर्मा की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें आशुतोष श्रोत्रिय, भवतोष श्रोत्रिय, राजीव सिंह टाटा, एसपी सिंह भारद्वाज और नितिन शर्मा नामजद किए हैं। पुलिस ने बलवा की धाराएं 147, 148, 149, जानलेवा हमला 307, गहरी चोट पहुंचाना 308 लगाई हैं। घटना 13 सितंबर की बताई गई है।
विज्ञापन


दरअसल, एडवोकेट आशुतोष श्रोत्रिय और इंस्टीट्यूट आईआईएमटी के संचालक डॉ. बैरागी लॉयर्स कॉलोनी निवासी हैं। दोनों के बीच रंजिश है। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव के दौरान पार्षद पद के प्रत्याशी राजीव टाटा पर हमला हुआ था। वह आशुतोष पक्ष के हैं। इसी मामले बैरागी के साढ़ू का बेटा मोहन 13 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर करने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहीं पर डॉ. बैरागी पर हमला किया गया। इसके थोड़ी देर बाद ही आशुतोष को न्यू आगरा थाना के सामने गोली मारी गई थी। इसमें डॉ. बैरागी के बेटे अनुराग और अभिप्राय को जेल भेजा गया। डॉ. बैरागी और बेटा अलंकार फरार चल रहे हैं।

मुकदमे से भड़के वकील, किया प्रदर्शन

न्यू आगरा में दर्ज किए गए इस मुकदमे से वकील भड़क गए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि मुकदमा झूठा है, इसे खारिज किया जाए। भवतोष श्रोत्रिय, नितिन शर्मा, कमल कुमार, एसपी भारद्वाज, राजीव सिंह टाटा और आशुतोष श्रोत्रिय ने कहा कि पुलिस को पहले ही बताया जा चुका है कि डॉ. बैरागी पक्ष फर्जी केस दर्ज कराता है। 

इसके बावजूद यह केस लिखा गया है। डॉ. बैरागी फरार चल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। बैरागी और उसके बेटों के खिलाफ और भी कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed