फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Recruitment Exam 2020 solver passed the police examination

पुलिस भर्ती परीक्षा: सिपाही की नौकरी नहीं की, रुपयों के लालच में बन गया सॉल्वर

Fri, 25 Dec 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam 2020 solver passed the police examination
arrested - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के भवानी सिंह इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए सॉल्वर विष्णु ने दो साल पहले सिपाही की परीक्षा पास कर ली थी। मगर, प्रशिक्षण पर नहीं गया। अब उप निरीक्षक के पद पर भर्ती की तैयारी कर रहा था। इस बीच रुपयों के लालच में सॉल्वर बन गया।

विज्ञापन

 
भवानी सिंह इंटर कॉलेज में 20 दिसंबर को पुलिस भर्ती परीक्षा की दोपहर की पाली में नौहझील, मथुरा निवासी विष्णु पकड़ा गया था। वह अलीगढ़ के रहने वाले राजेश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। अलीगढ़ की कोचिंग के संचालक संदीप और शिक्षक योगेश से दो लाख रुपये में सौदा करके परीक्षा देने आया था। 
विज्ञापन



पुलिस ने विष्णु के साथ कोचिंग संचालक संदीप, शिक्षक योगेश और साइबर कैफे संचालक धर्मेंद्र निवासी गोंडा, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया था। चारों को जेल भेजा गया था। वहीं पुलिस सॉल्वरों का नेटवर्क तोड़ने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में कई और केंद्रों पर परीक्षा में सॉल्वर बैठाए गए हैं। कोचिंग संचालक के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने कुछ और संदिग्ध युवकों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

प्रशिक्षण नहीं लिया, लगाया था छुट्टी का प्रार्थना पत्र
सीओ छत्ता विकास कुमार ने बताया कि विष्णु से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह वर्ष 2018 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पास हो गया था। उसे प्रशिक्षण पर बुलाया गया था। मगर, वह दस्तावेज जमा करने के बाद वापस आ गया। व्यक्तिगत कारण बताते हुए छुट्टी का प्रार्थना पत्र दे दिया। 

अब वह सॉल्वर बन गया था। 19 दिसंबर को ही कानपुर के एक कालेज में परीक्षा देकर आया था। उसने डेढ़ लाख रुपये में परीक्षा देने का सौदा किया था। यहां भी उसे अलीगढ़ की कोचिंग के संचालक ने ही भेजा था।  उसने इससे पूर्व में और कई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed