फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Recruitment Exam 2020 Solver And Master Mind Send Jail

पुलिस भर्ती परीक्षाः सॉल्वर के सरगना कोचिंग संचालक और शिक्षक भेजे जेल

Wed, 23 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 12:09 AM IST
सार

  • एक और संदिग्ध पकड़ा गया
  • आधे से ज्यादा ने छोड़ी थी परीक्षा

विज्ञापन
Police Recruitment Exam 2020 Solver And Master Mind Send Jail
आगरा पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के आरोपी अलीगढ़ की कोचिंग के संचालक संदीप कुमार और शिक्षक योगेश कुमार को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। वहीं एक और संदिग्ध पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन



पुलिस विभाग में फायरमैन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद पर भर्ती के लिए 19 और 20 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन किया गया था। टेढ़ी बगिया स्थित दो केंद्रों पर एक-एक सॉल्वर पकड़े थे। इनमें जगदंबा इंटर कालेज से पहली पाली की परीक्षा में साल्वर दीपेश उर्फ सूरज निवासी इगलास, अलीगढ़ और श्री भवान सिंह इंटर कालेज की द्वितीय पाली की परीक्षा में सॉल्वर मथुरा के नौहझील निवासी विष्णु शर्मा पकड़ा था। 
विज्ञापन


संबंधित खबरः आगरा: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, दो सॉल्वर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु के पास से फर्जी आधार कार्ड और प्रवेश पत्र मिला था। वह अलीगढ़ निवासी राजेश शर्मा के नाम पर परीक्षा देने आया था। आरोपी ने बताया था कि अलीगढ़ की कोचिंग के संचालक संदीप कुमार और शिक्षक योगेश राणा के कहने पर परीक्षा देने आया था। दोनों ने उसे दो लाख रुपयों का लालच दिया था। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार और योगेश राणा को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। 
 

आधे से ज्यादा ने छोड़ी थी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए थे। आशंका है कि इस बार परीक्षा में पुलिस ने ज्यादा सतर्कता बरती थी, जिसका असर यह हुआ कि परीक्षार्थी कम ही रह गए। 

पकड़ा गया साइबर कैफे संचालक
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अलीगढ़ के सॉल्वर विष्णु शर्मा ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। यह अलीगढ़ के खैर निवासी साइबर कैफे संचालक धर्मेंद्र ने बनाया था। पुलिस ने धर्मेंद्र को भी पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। ब़ुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

...और भी सॉल्वर की हो सकती है धरपकड़
परीक्षा में कई और सॉल्वरों को बैठाने की बात सामने आई है। इस पर पुलिस की टीम कार्य कर रही है। जल्द ही और भी सॉल्वर पकड़े जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed