{"_id":"643302771028f2614d0e1268","slug":"police-recovered-the-abducted-teenager-kasganj-news-c-25-1-119156-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अगवा किशोरी को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अगवा किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
Sun, 09 Apr 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व एक किशोरी को अगवा किया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।
सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव से किशोरी 6 अप्रैल को शौच के लिए खेतों में गई हुई थी। वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश परिजनों ने की तो जानकारी हुई कि गांव का ही सोनू उसे अगवा कर ले गया है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवक और किशोरी सिढ़पुरा मथुरा मार्ग पर कहीं जाने के लिए खड़े हैं। इस पर पुलिस बताए गए हुए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि किशोरी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।