फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered huge cache of explosives and banned detonator material from house during raid in Agra

भारी मात्रा में मिला विस्फोटक-डेटोनेटर: तीन गिरफ्तार, पूरा पहाड़ उड़ाने की थी प्लानिंग,कारण जान उड़ जाएंगे होश

Thu, 23 Mar 2023 09:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 09:31 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने पहाड़ियों से घिरे एक गांव में छापेमारी की। इस दौरान यहां एक घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और प्रतिबंधित डेटोनेटर की बरामदगी हुई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विस्फोटक का नमूना जांच के लिए फॉरेंसिक लैब (एफएसएल) भेजा गया है। 

विज्ञापन
Police recovered huge cache of explosives and banned detonator material from house during raid in Agra
विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। मौके पर विस्फोटक के साथ-साथ प्रतिबंधित डेटोनेटर भी मिले हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहाड़ों में विस्फोट करके खनन करते थे। पुलिस ने विस्फोटक का नमूना जांच के लिए फॉरेंसिक लैब (एफएसएल) भेजा है।

विज्ञापन


मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के मिर्चपुरा गांव का है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गांव चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है। यहां अरावली शृंखला की पहाड़ियां हैं। गांव के बंटू के मकान में विस्फोटक का जखीरा होने की सूचना पर पुलिस टीमों ने बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और फायर सर्विस की टीम को लेकर घेराबंदी की। मौके से बंटू, किशन सिंह और प्रेम सिंह को पकड़ा गया। मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा कर रखी गई थी। 

विज्ञापन

पहाड़ियों को तोड़ने में करते थे उपयोग

बताया कि बरामद विस्फोटक सामग्री में ढाई पैकेट स्लरी एक्सप्लोसिव क्लास-दो (6.95 किग्रा), अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट (140 किग्रा), ब्लैक दानेदार मिश्रण विस्फोटक (95 किग्रा), सेफ्टी फ्यूज (10 बंडल), लाल रंग का डेटोनेटिंग कार्ड कोडेक्स जैसे दो बंडल, डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक नंबर-आठ (तीन पैकेट) (421 पीस) बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी सामग्री का वजन 242 किग्रा बताया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस विस्फोटक सामग्री से पास के पहाड़ियों को तोड़ने का काम करते हैं। टूटे पत्थरों को बेचकर जीविका चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से लाया गया विस्फोटक

आरोपियों ने बताया कि वह खनन करने के लिए डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री राजस्थान से लेकर आते हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक काला और सफेद रंग में था। अमोनियम सल्फेट और दूसरा बरामद विस्फोटक काला दानेदार है। विस्फोटक का नमूना लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है। पुलिस को डेटोनेटर भी मिले हैं। अगर विस्फोट होता तो गांव ही नहीं आसपास के इलाके भी उड़ जाते। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed