फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered foreign liquor worth 16 lakhs from the container during checking in Agra

आगरा: पुलिस ने चेकिंग के दौरान कंटेनर से बरामद की 16 लाख की विदेशी शराब, चालक गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
सार

आगरा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। इस दौरान पुलिस ने शुक्रवार को विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Police recovered foreign liquor worth 16 lakhs from the container during checking in Agra
कंटेनर से विदेशी शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर रोक लिया। उसमें 16 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद हुई। शराब कंप्यूटर हार्डवेयर के सामान में छिपाकर रखी गई थी। चालक भी पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि शराब की कुछ पेटी आगरा में चुनाव में खपाई जानी थी।

विज्ञापन

डीआईजी-एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम संयुक्त चेकिंग कर रही है। टीम को सूचना मिली थी कि मथुरा की तरफ से आ रहे कंटेनर में शराब ले जाई जा रही है। 
विज्ञापन

कंप्यूटर हार्डवेयर के सामान में छिपाकर रखी थी शराब 
इस पर अछनेरा क्षेत्र में गांव कीठम के पास न्यू दक्षिणी बाईपास पर एक कंटेनर को रोका गया। उसे चेक किया गया। इसमें कंप्यूटर हार्डवेयर का सामान रखा हुआ था। यह सामान हटाने पर शराब की 49 पेटी बरामद हुईं। आरोपी चालक भरतपुर निवासी आशिक पकड़ा गया। उसका एक साथी भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल में पता चला कि शराब विदेशी कंपनी की है। कंटेनर गुरुग्राम में लोड किया गया था। यह शराब मद्रास ले जाई जा रही थी। इसमें से कुछ पेटी शराब की आगरा में भी खपाई जानी थी। अब पुलिस माल लोड करने वाले और खरीदने वाले की तलाश कर रही है। शराब की कीमत तकरीबन 16 लाख रुपये है।

एत्मादपुर में कार से शराब की तस्करी
एत्मादपुर पुलिस और स्वाट टीम ने सतोली कट पर एक स्विफ्ट कार को रोका। थाना एत्मादपुर के प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि कार की तलाशी में 20 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। चालक ने अपना नाम नरेंद्र निवासी ग्राम भोंट, थाना उच्चेन, भरतपुर बताया। उसने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। वो शराब इटावा ले जा रहा था। 20 पेटी शराब, एक कार और एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed