फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered 60 thousand rupees due to online fraud

Agra News: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 60 हजार रुपये कराए वापस

Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 60 thousand rupees due to online fraud
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव उर्कुरी निवासी युवक से यूपीआई के माध्यम से ठगी कर उसके खाते से 60 हजार रुपये की धनराशि खाते से निकाल ली। मामले में युवक ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर थाने की टीम ने कार्रवाई कर खाते से निकाली गई धनराशि को फ्रीज कर युवक के खाते में वापस कराई ।
विज्ञापन


गांव उर्कुरी निवासी लटूरी सिंह पुत्र देशराज सिंह के खाते से एक माह पूर्व ठग ने ऑनलाइन फ्राॅड कर दिया। युवक के खाते से ठग ने यूपीआई एप के माध्यम से 60 हजार रुपये की धनराशि उड़ा दी। ठगी की शिकायत युवक ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई। थाना साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक के खाते से दूसरे खाते में भेजी गई धनराशि को बैंक खाते में डेबिट फ्रीज करा दिया। टीम ने बैंक में उस धनराशि को सुरक्षित किया । बैंक को ई-मेल व फोन से संपर्क कर बैंक द्वारा सारी औपचारिकता पूर्ण कराई । इसके बाद युवक की 60 हजार रुपये की धनराशि को उसके खाते में वापस कराया । युवक ने धनराशि लौटने पर पुलिस टीम की प्रशंसा की । साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक शशीकान्त ने बताया कि युवक खाते से यूपीआई के माध्यम से ठगी कर उड़ा दिए थे। कार्रवाई कर उसकी धनराशि को उसके खाते में वापस करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed