फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered 3.5 quintals of ganja from the truck near Nanamau Cut.

Agra News: नानामऊ कट के पास पुलिस ने ट्रक से बरामद किया 3.5 क्विंटल गांजा

Sun, 19 Jan 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 3.5 quintals of ganja from the truck near Nanamau Cut.
कुरावली में पकड़ा गया गांजा तस्कर। - फोटो : गांव डांडा में चल रही श्रीमद भागवत कथा में बालकृष्ण को डलिया में ले जाते बासुदेव।
मैनपुरी। थाना कुरावली पुलिस ने रविवार की सुबह एक सूचना पर नानामऊ कट के पास एक ट्रक से साढे तीन क्विंटल गांजा बरामद किया। भाग रहे एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल सिंह ने बताया कि तस्कर ने अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कुरावली धर्मेंद्र चौहान को रविवार की सुबह सूचना मिली कि एक ट्रक भोगांव से कुरावली की तरफ आ रहा है। उसमें मादक पदार्थ तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर सक्रिय हुई थाना पुलिस ने नानामऊ कट के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को रोका, इस बीच कुछ लोग ट्रक से उतर कर भाग गए। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 3.50 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम अमरीक सिंह निवासी ओठिया जनपद अमृतसर पंजाब बताया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि यह माल वह उड़ीसा से लेकर आया था और पानीपत लेकर जा रहा था। वहां इस माल को फुटकर में बिक्री कर धन अर्जित करता है। इस से पहले भी वह इसी तरह से ट्रक में छिपाकर गांजा तस्करी कर ले जा चुका है लेकिन इस बार पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed