{"_id":"695a8a328b3789ebe90a6c4e","slug":"police-reached-the-young-womans-family-using-the-number-tattooed-on-her-arm-agra-news-c-148-1-sagr1004-103238-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बांह पर गुदे नंबर से युवती के परिजन तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बांह पर गुदे नंबर से युवती के परिजन तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
मानवीयता: पुलिस ने बांह पर गुदे नंबर से परिजनों तक पहुंचाई मानसिक रूप से कमजोर युवती
बाह। खेडा राठौर पुलिस का शनिवार की रात मानवीय चेहरा देखने को मिला। मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम को रात्रि गश्त के दौरान नंदगवा तिराहे पर एक युवती संदिग्ध अवस्था में मिली। एसओ खेडा राठौर योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवती पुलिस को अपना नाम, पता नहीं बता पाई। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी।
मिशन शक्ति के दरोगा साधना, आसिम एवं कांस्टेबल मनोज ने जांच पड़ताल की तो युवती की दाहिनी बांह पर एक मोबाइल नंबर गुदा हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर डायल किया तो बसई अरेला क्षेत्र के युवती के पिता से बात हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी घर से निकल गई थी। खेडा राठौर से बसई अरेला की दूरी करीब 34 किमी के करीब है। रात की वजह से युवती के परिजन ने आने में असमर्थता जताई तो पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित घर पर परिजन को सुपुर्द किया। युवती को पाकर परिजन भावुक थे तो क्षेत्र में लोग पुलिस की संवेदनशीलता एवं मानवीयता को दर्शाने वाली कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।
25 वाहनों के चालान कटे, बाइक सवारों को दी चेतावनी
बाह। जैतपुर में पुलिस ने ऑटो, बस, ट्रक चालकों को यातायात की शपथ दिलाने के बाद चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान 15 वाहनों के चालान काटे गए। एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इधर, चित्राहाट में कचौराघाट मार्ग पर वाहनों की तलाशी भी ली गई। अधूरे कागजात पर 10 वाहनों के चालान काटे गए। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं यातायात के नियमों के पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।